IPL 2018: आचार संहिता का किया उल्लंघन, सनराइजर्स हैदराबाद के इस खिलाड़ी को मिली फटकार
नई दिल्ली। आईपीएल 11 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से मैच खेल रहे तेज युवा गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को मंगलवार के दिन मुंबई इंडियंस के साथ खेले गए मैच में आईपीएल की ओर से आचार संहिता के उल्लंघन मामले में दोषी पाया गया है और उन्हें फटकार लगाई गई है। यह जानकारी आईपीएल की ओर से बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई। बता दें कि मंगलवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच वानखेड़े के मैदान में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई के सामने 118 रनों का छोटा सा लक्ष्य रखा था, लेकिन मुबई की टीम हैदराबाद के गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सकी और 87 रन पर ही पूरी टीम ऑल आउट हो गई।
बीसीसीआई द्वारा दी गई प्रेस विज्ञप्ति की मानें तो सिद्धार्थ कौल ने आचार संहिता के 2.1.4 के अंतर्गत आने वाले लेवल एक का उल्लंघन किया था। हालांकि कौल ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है।बता दें कि कौल ने इस मैच में बहुत ही शानदार गेंदबाजी की थी और 23 रन देकर उन्होंने 3 विकेट मुंबई के चटकाए थे। बता दें कि कौल ने 16वें ओवर में मयंक मार्कंडेय को आउट किया था जिसके बाद उन्होंने मार्कंडेय के सामने ही जोश में जश्न मनाया था जो की आईपीएल की आचार संहिता के लिहाज से गलत है। इस बात का उन्हें दोषी पाया गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
