'मैं अब बच्चा नहीं हूं', सैम कुरेन उतरे ओपनिंग करने, ट्विटर पर आए मजेदार रिएक्शन

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार (13 अक्टूबर) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2020 का अपना 29 वां मैच खेला। इस मैच में, चेन्नई के कप्तान एम एस धोनी ने सलामी बल्लेबाज़ी में सैम कुरेन को भेजते हुए एक अलग रणनीति का इस्तेमाल किया। 22 साल का ये युवा जैसे ही ओपनिंग करने आया तो फिर कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा शुरू हो गई।

इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने तुरंत अलग-अलग मीम्स भेजना शुरू कर दिए। कुरेन ने भी 21 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 31 रन बनाए। लेकिन 4.4 ओवर में तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने उन्हें आउट कर दिया। इसके बाद फैंस ने ट्विटर पर कुरेन को लेकर कई तरह के रिएक्शन दिए।

चेन्नई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए चुना। इस सीजन में चेन्नई द्वारा खेले गए पहले सात मैचों में शेन वॉटसन और फाफ डु प्लेसिस ने पहले बल्लेबाजी की है। लेकिन इस मैच में धोनी ने ऑलराउंडर करण को पहले बल्लेबाजी करने के लिए भेजा।

वहीं मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रनों से हराकर जीत दर्ज कर ली है। यह चेन्नई की 8 मैचों में तीसरी जीत रही है। इसी के साथ उनकी प्‍लेऑफ में जाने की उम्मीदें भी बनी हुई हैं। वहीं हैदराबाद को 5वीं हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई ने 6 विकेट खोकर 168 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन हैदराबाद 8 विकेट खोकर 147 रन बना सकी। हैदराबाद के लिए केन विलियमसन ने ही 39 गेंदों में सर्वाधिक 57 रनों की पारी खेली, जिसपर चेन्नई के गेंदबाजों ने पानी फेर दिया।

Story first published: Wednesday, October 14, 2020, 9:02 [IST]
Other articles published on Oct 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+