केकेआर के खिलाफ हार के बाद डेविड वॉर्नर बोले, कोई बहाना नहीं, हम फेल हुए

नई दिल्ली। केकेआर के खिलाफ पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। हार के बाद हैदराबाद टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर ने अपनी टीम की गेंदबाजी की खामियों के बारे में खुलकर बात की। केकेआर के खिलाफ 10 रन से हार के बाद निराश वॉर्नर ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस विकेट पर इतने रन थे, केकेआर की टीम ने पिच का बेहतरीन इस्तेमाल किया, अच्छी साझेदारी की, लेकिन हम तकरीबन हर ओवर की पहली ही गेंद से विफल रहे और अंत में हमने काफी रन खर्च कर दिए।

वॉर्नर ने कहाकि हमने शुरुआती विकेट जल्दी गंवाएं, जॉनी बेयरस्टो और मनीष पांडे ने मैच में हमे बनाए रखा, इस वजह से मैच में हमारी संभावनाएं बनी रही। यही नहीं मैच में ओस को लेकर भी वॉर्नर ने अहम बात कही। उन्होंने कहाकि ओस की वजह से भी मैच में असर देखने को मिला। अगर गेंदबाजों ने ओवरपिच गेंदबाजी की तो गेंद को मारना आसाना हो जा रहा था, उनकी टीम के खिलाड़ियों की लंबाई और क्रॉस सीम गेंदबाजी ने भी हमे कुछ हद तक रन बनाने से रोका।

मैच में हार के बाद वॉर्नर ने कहा कि हम आईपीएल की शुरुआत पहले मैच में जीत के साथ करना चाहते थे, लेकिन हमारे पास अभी चार मैच और हैं, उम्मीद है कि हम मैदान के हर कोने का इस्तेमाल आगे के मैचों में करेंगे। गौरतलब है कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। केकेआर की ओर से सलामी बल्लेबाजी नितिश राणा ने जबरदस्त 80 रनों की पारी खेली, जबकि राहुल त्रिपाठी ने भी 53 रनों की पारी खेलकर टीम को जबरदस्त शुरुआत दी और केकेआर के स्कोर को 187 रन तक पहुंचाने में मदद की। 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरएच की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और साहा 7 रन के स्कोर पर तो वॉर्नर 3 रन के स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि मनीष पांडे ने 61 और जॉनी बेयरस्टो ने 55 रनों की पारी खेली लेकिन टीम जीत से 10 रन दूर रह गई।

Story first published: Monday, April 12, 2021, 7:57 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+