For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 188 रन नहीं बना सकी, वीरेंद्र सहवाग ने बताई वजह

मुंबई। आईपीएल के अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच में हैदराबाद की ओर से मनीष पांडे ने 41 गेंदों पर 61 रनों की जुझारू पारी खेली और अंत तक नाबाद रहे,बावजूद इसके हैदराबाद की टीम को मैच में हार का सामना करना पड़ा। केकेआर के 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 177 रन ही बना सकी और मैच में हैदराबाद को 10 रन से हार मिली।

दूसरे छोर पर मदद नहीं मिली

मनीष पांडे नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे, उनके साथ दूसरे छोर पर जॉनी बेयरस्टो थे। बेयरस्टो ने भी 40 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली। लेकिन वॉर्नर के आउट होने के बाद मनीष पांडे मैच में संघर्ष करते हुए नजर आए, दूसरे छोर से उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही थी जिसकी वजह से रनों का फासला बढ़ता जा रहा था। अंत के ओवर में रन काफी ज्यादा थे और मनीष पांडे चौके और छक्के मारने में विफल रहे। मनीष पांडे ने अपनी पारी में आखिरी गेंद पर एक छक्का लगाया, इसके अलावा वो एक भी छक्का नहीं लगा पाए।

सेट होने के बाद भी नहीं लगा पाएं बाउंड्री

मनीष पांडे की पारी के बारे में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि मनीष अच्छी तरह से सेटल थे लेकिन शॉट खेलने के लिए अच्छी गेंद नहीं ढूंढ़ सके। क्रिकबज पर बातचीत के दौरान सहवाग ने कहा कि सेट होने के बाद भी डेथ ओवर में मनीष पांडे छक्के नहीं लगा पाए। सहवाग ने कहा कि आखिरी के तीन ओवर में मनीष पांडे बाउंड्री नहीं लगा पाए, उन्होंने सिर्फ एक छक्का लगाया और वो भी आखिरी गेंद पर, वो दबाव को झेल चुके थे और सेट हो चुके थे, अगर उन्होंने शुरुआत की होती और कुछ बाउंड्री लगाई होती तो मैच हैदराबाद की टीम जीत सकती थी।

कभी-कभी ऐसा होता है

सहवाग ने कहा कि यह कभी-कभी होता है कि आप सेट होते हैं लेकिन आपको हिट करने लायक गेंद नहीं मिलती। मुझे लगता है कि यही मनीष के साथ हुआ, उन्हें राडार में एक भी गेंद नहीं मिली, वो एक भी छक्का नहीं लगा सके। केकेआर की टीम के कप्तान इयोन मोर्गन की तारीफ करते हुए आशीष नेहरा ने कहा कि उन्होंने गेंदबाजी में जबरदस्त बदलाव किए और मनीष पांडे को स्कोर करने से रोका। पांडे का राडार मिड विकेट और लॉन्ग ऑन है, जबतक मिड विकेट का फील्डर ऊपर था मनीष को रन मिल रहे थे, लेकिन जैसे ही वो फील्डर बाउंड्री पर गया पांडे को रन बनाने में मुश्किल का सामना करना पड़ा। इसके लिए मैं मोर्गन की तारीफ करना चाहूंगा।

Story first published: Monday, April 12, 2021, 8:17 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+