नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 22वां मैच आज दुबई के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर लगातार हार से जूझ रही किंग्स इलेवन पंजाब की टीम जीत की राह पर लौटने के लिये सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करने उतरेगी। पंजाब की टीम को अपने पिछले मैच में सीएसके के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं पर हैदराबाद की टीम को मुंबई ने शारजाह में पटखनी दी थी।
और पढ़ें: T20 क्रिकेट को बदल देगा गेंदबाजों का यह नियम, सुनील गावस्कर ने सुझाया
आज के मैच में डेविड वॉर्नर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसका मतलब है कि आज के मैच में पंजाब की टीम को एक बार फिर चेज करना है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आज के मैच में सिद्धार्थ कौल की जगह खलील अहमद को मौका दिया है।
वहीं पंजाब की टीम के लिये आज 3 बदलाव किये है। पंजाब की टीम ने आज प्रभसिमरन, अर्शदीप और मुंजीब उर रहमान को शामिल किया है।
टॉस जीतने के बाद वॉर्नर ने कहा,'आज हम पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं, पिछला मैच चेज करते हुए हमें हार का सामना करना पड़ा। हम बीच में काफी विकेट खो दिये थे, 170-200 रनों का स्कोर इस पिच पर काफी अच्छा स्कोर होगा। पिच के बारे में कुछ नहीं कह सकते जब तक की उस पर खेलने नहीं उतरे।'
और पढ़ें: CSK vs KKR: जडेजा के जबरदस्त कैच ने बताया क्यों हैं दुनिया ने नंबर 1 फील्डर
वहीं केएल राहुल ने कहा,'मैं चाह रहा था कि आज के मैच में टॉस में हार मिले लेकिन मैं भी पहले बल्लेबाजी करना पसंद करता। हम पिछले कुछ मैचों को समाप्त कर पाने में नाकाम रहे हैं, हमसे कुछ गलतियां हो रही हैं और हम उसे सुधार कर वापसी करना चाह रहे हैं। आज के मैच में हमने 3 बदलाव किये हैं और क्रिस जॉर्डन, हरप्रीत बरार, और सरफराज की जगह प्रभसिमरन, अर्शदीप और मुजाब उर रहमान को टीम में शामिल किया है।'
Kings XI Punjab (Playing XI): केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, निकोलस पूरन, प्रभसिमरन सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुजीब उर रहमान, मोहम्मद शमी, शेल्डन कॉट्रेल।
Sunrisers Hyderabad (Playing XI): डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, राशिद खान, संदीप शर्मा, खलील अहमद, टी नटराजन।