For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SRH vs RCB: करो या मरो मुकाबले में विराट कोहली के सामने होगी राशिद खान की मुश्किल चुनौती

नई दिल्ली। आईपीएल के दूसरे प्लेऑफ में आज आरसीबी का सनराइजर्स हैदराबाद से मुकाबला है। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच सेमी फाइनल का टिकट है ऐसे में जो भी टीम आज का मैच हारती है वह आईपीएल के खिताब की रेस से बाहर हो जाएगी। आरसीबी की बात करें तो पिछले चार लीग मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे में टीम को इस मैच में वापसी हर हाल में करना होगा। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस को 10 विकेट से मात देकर प्लेऑफ में धमाकेदार एंट्री की है।

आईपीएल के इस सीजन में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखे, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि कोहली की मौजूदगी ने टीम को मजबूती जरूर दी और टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई। हालांकि लीग मैचों में कोहली कुछ खास नहीं कर सके लेकिन वह चाहेंगे कि प्लेऑफ के करो या मरो मुकाबले में उनके बल्ले से बड़ा स्कोर निकले। लेकिन उनके सामने हैदराबाद के राशिद खान की बड़ी फिरकी की चुनौती होगी। राशिद खान ने आईपीएल में कोहली को सर्वाधिक बार अपना शिकार बनाया है। लिहाजा आज का यह मुकाबाला कोहली के लिए स्वाभिमान की लड़ाई होगी।

आखिरी लीग मैच की बात करें तो राशिद खान ने अभी तक खेले गए सभी मैचों में मुंबई के खिलाफ मैच में 4 ओवर में सर्वाधिक 32 रन खर्च किए हैं। लेकिन बावजूद इसके हैदराबाद की टीम ने मैच में कप्तान वार्नर और साहा की बदौलत 10 विकेट से जीत दर्ज की है। राशिद खान आज के मैच में अपनी जबरदस्त वापसी करने की पूरी कोशिश करेंगे। विराट कोहली के इस आईपीएल सीजन में बनाए कुल रन की बात करें तो वह 2019 में बनाए गए कुल रन के बराबर पहुंचने वाले हैं। पिछले सीजन की तुलना में कोहली का औसत इस बार बेहतर है, लेकिन टी-20 के फॉर्मेट के हिसाब से उनका स्ट्राइकरेट काफी कम है। विराट कोहली ने 14 मैचों में 122.01 के स्ट्राइक रेट से कुल 460 रन बनाए हैं।

आईपीएल के इस सीजन में राशिद खान को खेल पाना तकरीबन सभी बल्लेबाजों के लिए लगभग नामुमकिन रहा है। सिर्फ दो मौकों पर राशिद खान को मुश्किल चुनौती का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में राहुल तेवतिया और फिर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में सूर्य कुमार यादव व इशान किशन ने राशिद खान के ओवर में बड़े रन बटोरे। राशिद खान 14 मैचों में अभी तक 19 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इस दौरान उनके सबसे अच्छा स्कोर 7 रन देकर 3 विकेट झटकने का रहा है। जबकि इकोनॉमी 5.28 का है।

Story first published: Friday, November 6, 2020, 16:08 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+