RCB vs SRH: मार्श का ओवर पूरा करने पहुंचे विजय शंकर हुए ट्रोल, पहली गेंद पर दिये 10 रन
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में टूर्नामेंट का तीसरा मैच आज दुबई के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और विराट कोहली की आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। वहीं आरसीबी की टीम ने अपने सलामी बल्लेबाज देवदत्त पाड्डिकल (56) और एरॉन फिंच (29) के दम पर शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिये 90 रनों की साझेदारी की।
और पढ़ें: 4 गेंद में 4 विकेट ले शाहीन अफरीदी ने रचा इतिहास, हासिल किया खास मुकाम
इस दौरान हैदराबाद की टीम के लिये मैदान पर गेंदबाजी करने आये हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श महज 4 गेंद फेंकने के बाद चोटिल हो गये, जिसके बाद विजय शंकर को ओवर पूरा करने के लिये बुलाया गया। हालांकि ओवर पूरा करने आये विजय शंकर का आरसीबी के सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच ने कुछ इस तरह से स्वागत किया कि वह सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो गये।
और पढ़ें: RCB vs SRH: देवदत्त पाड्डिकल ने डेब्यू मैच में ठोंका अर्धशतक, लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

पाड्डिकल से टकरा कर चोटिल हो गये मिचेल मार्श
हैदराबाद के लिये मिचेल मार्श पावरप्ले में 5वां ओवर लेकर गेंदबाजी करने आये। पहली 2 गेंद में 1 रन लेने के बाद देवदत्त पाड्डिकल ने तीसरी गेंद पर चौका लगाया। वहीं चौथी गेंद पर जब उन्होंने बॉल फेंकी तो पाड्डिकल ने एक रन लिया और दूसरा रन लेने की कोशिश में मार्श से टकरा गये। मार्श के पैर में उनका बल्ला लगा और वह चोटिल हो गये। फिजियोथेरपिस्ट के आने के बाद उन्हें मैदान से वापस ले जाया गया और फिर वो मैदान पर वापसी नहीं कर सके। इसके बाद विजय शंकर को ओवर पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई।

पहली गेंद पर ही विजय शंकर ने दिये 10 रन
वहीं ओवर को पूरा करने आये विजय शंकर की पहली गेंद नो बॉल हो गई, जिसके बाद उनका सामना कर रहे एरॉन फिंच ने फ्री हिट पर छक्का लगाया। हालांकि विजय शंकर ने फ्री हिट पर एक बार फिर से नो बॉल फेंकी। जिसके चलते उन्होंने अब तक बिना लीगल डिलिवरी फेंके 8 रन दे दिये थे। वहीं दोबारा फ्री हिट पर एरॉन फिंच ने 1 रन लेकर 9 रन हासिल किये। अगली गेंद उन्होंने वाइड फेंकी और पहली गेंद पर कुल 10 रन दे दिेये। वहीं फील्डिंग के दौरान विजय शंकर से कुछ मिसफील्डिंग भी देखने को मिली। इतना ही नहीं बल्लेबाजी के दौरान पहली ही गेंद पर वह बोल्ड होकर वापस पवेलियन लौट गये।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए विजय शंकर
गौरतलब है कि विजय शंकर की इस गेंदबाजी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है। कुछ लोगों ने उनके मीम शेयर करते हुए कहा कि उनके प्रदर्शन को देख कर आज अंबति रायडू के दिल को ठंडक मिली होगी। वहीं कुछ लोगों ने उन्हें खराब प्रदर्शन का भगवान बताते हुए कहा कि भगवान वापिस लौटे हैं।
आपको बता दें कि चयनकर्ताओं ने पिछले साल विश्व कप के दौरान अंबति रायडु की जगह विजय शंकर को शामिल किया था जो कि 2 मैच के बाद चोटिल होकर बाहर हो गये थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
