नई दिल्ली। आईपीएल 11 का 39वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में टॉस जीतकर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने कप्तान विलियमसन के शानदार अर्धशतक के बदौलत आरसाबी के सामने 147 रनों का लक्ष्य दिया था।हालांकि हैदराबाद की शुरुआत बहुत धीमी थी लेकिन 10 विकेट खोकर हैदराबाद ने 146 रन बना लिए थे,लेकिन अपनी धारदार गेंदबाजी के दम पर एक बार फिर हैदराबाद ने जीत दर्ज की और आरसीबी को 5 रनों से हरा दिया।
आरसीबी की पारीः 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, हैदराबाद की टीम ने धारदार गेंदबाजी कर आरसीबी के बल्लेबाजों को ज्यादा बड़ा शॉट नहीं लगाने दिया। हालांकि कप्तान विराट कोहली ने कुछ अच्छे शॉट लगाए जरूर लेकिन शाकिब की गेंद पर वो यूसूफ के हाथों कैच आउट हो गए। उसके बाद राशिद खान ने अपनी गेंद पर डिबिलियर्स को बोल्ड कर दिया। इसके बाद आरसीबी की रनों की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई थी। इस मैच में एक बार फिर हैदराबाद की धारदार गेंदबाजी देखने को मिली।
आखिरी ओवरों में गेंदबाजों ने किया कमालः लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय पर आरसीबी के बल्लेबाजों ने गेंद औऱ रनों के अंतर को जरूर कम कर दिया था लेकिन हैदराबाद के गंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए सभी का दिल जीत लिया। 19वां ओवर करने आए सिद्धीर्थ कौल ने केवल 6 रन दिए और हैदराबाद को मैच में वापस ला दिया। इसके बाद आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 12 रनों की दरकार थी लेकिन गेंद थी हैदराबाद के बेस्ट बॉलर भुवनेश्वर कुमार के हाथों में, धारदार गेंदबाजी करते हुए भुवी ने ग्रॉन्होम और मंदीप को हाथ खोलने का मौका ही नहीं दिया। अंतिम गेंद पर जीत के लिए 6 रनों की दरकार थी। सामने थे ग्रॉन्होम जिससे आरसीबी को उम्मीद थी की वो लंबा शॉट खेल सकते हैं लेकिन भुवी की धारदार गेंदबाजी ने उन्हें बोल्ड कर दिया। हैदराबाद ने एक बार फिर कमाव की गेंदाबाजी के बदौलत आरसीबी को 5 रनों से हरा दिया।
हैदराबाद ने आरसीबी को 5 रनों से हराया
आखिरी गेंद पर ग्रॉन्होम को बोल्ड कर भुवनेश्वर ने हैदराबाद को दिलाई जीत
आरसीबी को 6 गेंद में 12 रन की जरूरत
आरसीबी को अंतिम 18 गेंदों पर 25 रनों की दरकार
15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 102 रन 5 विकेट के नुकसान पर
आरसीबी को लगा 5वां झटका, सिद्धार्थ कौल का शिकार बने मोईन अली
.80 रन के स्कोर पर आरसीबी को बड़ा झटका, डिबिलियर्स हुए बोल्ड
.आरसीबी को बड़ा झटका, विराट कोहली 39 रन बनाकर आउट
.आरसीबी को दूसरा झटका,मनन वोहरा 8 रन बनाकर आउट
.5 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 47 रन एक विकेट के नुकसान पर
. आरसीबी को लगा पहला झटका, पार्थिव पटेल 20 रन बनाकर आउट
आरसीबी की पारीः मनन बोहरा और पार्थिव पटेल बतौर सलामी बल्लेबाज लक्ष्य का पीछा करने उतरे
.हैदराबाद ने आरसीबी को दिया 147 रनों का लक्ष्य
. आखिरी गेंद पर संदीप शर्मा हुए आउट
भुवनेश्वर को भी विराट ने किया रन आउट, हैदराबाद का नौवां विकेट गिरा
विराट कोहली ने राशिद खान को किया रन आउट, हैदराबाद को लगा आठवां झटका
.सिराज ने रिद्दिमान साहा को भी किया बोल्ड, एक ओवर में झटके दो विकेट
. हैदराबाद को बड़ा झटका, सिराज ने यूसुफ को किया बोल्ड
. 124 के स्कोर पर हैदराबाद को पांचवा झटका, साउदी ने शाकिब को बनाया अपना शिकार
. उमेश यादव ने झटका विलियमसन का विकेट, 56 रन बनाकर हुए आउट
. 15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 105 रन तीन विकेट के नुकसान पर
. कप्तान विलियमसन ने जड़ा शानदार अर्धशतक, हैदराबाद का स्कोर 102 रन तीन विकेट के नुकसान पर
. 10 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 61 रन 3 विकेट के नुकसान पर
. हैदराबाद को बड़ा झटका, युजवेंद्र चहल का शिकार बने मनीष पांडेय, 5 रन बनाकर आउट
. हैदरबाद को लगा दूसरा झटका, 13 रन के स्कोर पर सिराज का शिकार बने धवन
. तीन ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 20 रन एक विकेट के नुकसान पर
. तीसरे ओवर में आरसीबी को मिली पहली सफलता, साउदी ने एलेक्स हेल्स को किया बोल्ड
सनराइजर्स हैदराबाद की पारी। एलेक्स हेल्स और शिखर धवन बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान में उतरे
आरसीबी में हुए दो बदलाव, मुरगन अश्विन की जगह मनन वोहरा को मिली जगह वहीं ब्रेंडन मैकुलम की जगह मोईन अली टीम में शामिल
हैदरबाद की टीम में नहीं हुआ कोई बदलाव
आरसीबी (प्लेइंग इलेवन)। पार्थिव पटेल(विकेटकीपर), मनन वोहरा, विराट कोहली(कप्तान), एबी डिबिलियर्स, मंदीप सिंह, मोईन अली,कोलिन डी ग्रेंडहोम, टीम साउदी, उमेश यादव,मोहम्मद सिराज,युजवेंद्र चहल।
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन)। एलेक्स हेल्स, शिखर धवन, केन विलियमसन(कप्तान), मनीष पांडेय, शाकिब अल हसन, युसूफ पठान,रिद्दिमान साहा(विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार,राशिद खाान, सिद्दार्थ कौल, संदीप शर्मा।
टॉस जीतकर विराट कोहली ने लिया गेंदबाजी का फैसला