For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिग्गज श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने लिया क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास

नई दिल्लीः श्रीलंका के अनुभवी क्रिकेटर लसिथ मलिंगा ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है।

मलिंगा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा, "पिछले 17 वर्षों में मैंने जो अनुभव हासिल किया है, उसकी अब मैदान में जरूरत नहीं होगी क्योंकि मैंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। खेल के लिए मेरा प्यार कभी कम नहीं होगा।'

एकदिवसीय प्रारूप में 226 मैचों में, मलिंगा ने 28.87 की औसत से 338 विकेट और तीन हैट्रिक ली हैं। उनका 5.35 की इकॉनमी रेट रहा। उन्होंने तब सनसनी मचाई जब 2007 में गुयाना में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार चार विकेट लिए। टी20ई में, उन्होंने 84 मैचों में 20.79 पर 107 विकेट लिए। देश के लिए 30 टेस्ट मैचों में तीन बार पांच विकेट लेकर 101 विकेट लिए।

उन्होंने कहा, "मैं लगातार युवा पीढ़ी का समर्थन करता रहूंगा जो खेल की भावना को बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं और मैं हमेशा उन सभी के साथ रहूंगा जो खेल से प्यार करते हैं।"

उन्होंने श्रीलंकाई क्रिकेट और उन सभी फ्रेंचाइजी को धन्यवाद दिया, जिनके लिए उन्होंने खेला है। इनमें मुंबई इंडियंस भी एक है।

श्रीलंका के इस तेज गेंदबाज ने मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज किए जाने के बाद इस साल जनवरी में फ्रेंचाइजी क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा की थी।

मलिंगा सर्वश्रेष्ठ टी 20 गेंदबाजों में से एक थे। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग, बिग बैश लीग, कैरेबियन प्रीमियर लीग और अन्य फ्रैंचाइज़ी टूर्नामेंट में अपनी टीमों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह मुंबई इंडियंस के साथ पांच आईपीएल चैंपियनशिप जीत में से चार का हिस्सा थे, लेकिन 2020 के टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

उन्होंने कहा, "मैं श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड, मुंबई इंडियंस, मेलबर्न स्टार्स, केंट क्रिकेट क्लब, रंगपुर राइडर्स, गुयाना वॉरियर्स, मराठा वॉरियर्स और मॉन्ट्रियल टाइगर्स को धन्यवाद देना चाहता हूं।"

Story first published: Tuesday, September 14, 2021, 18:58 [IST]
Other articles published on Sep 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+