Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC टी20 रैंकिंग में पहली बार पाक का ये गेंदबाज बना नंबर 1, बुमराह नंबर दो पर

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का खिताब जीतने वाली पाकिस्तान को हर तरफ से बड़ा फायदा हुआ है। पहले पाकिस्तान की टीम वनडे रैंकिंग में 8वें स्थान से सीधे छठे स्थान पर पहुंच गई। अब आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में उसका गेंदबाज इमाद वसीम पहली बार नंबर वन गेंदबाज बना है। पाकिस्तान के 28 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर ऑलराउंडर इमाद वसीम ने पहली बार गेंदबाजों की आइसीसी टी20 रैंकिंग्स में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान को उसका इकलौता चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जिताने में सबसे ज्यादा योगदान उसके गेंदबाजों का रहा। चैंपियंस ट्रॉफी में इमाद ने 5 मैचों में किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके थे।

टी20 में नंबर वन गेंदबाज बने इमाद वसीम ने अब तक केवल 19 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 23 विकेट झटके हैं। हालांकि इमाद से थोड़ा पीछे यार्कर स्पेशलिस्ट भारतीय गेंदबाज जस्प्रीत बुमराह हैं। बुमराह ने इमरान ताहिर को पीछे छोड़ा है। इमाद वसीम के 780 अंक हैं जबकि बुमराह के 764 अंक हैं। तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर इमरान ताहिर हैं। ताहिर के 744 अंक हैं।

हालांकि बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली नंबर वन के स्थान पर जमे हुए हैं। कोहली 799 अंकों के साथ नंबर वन पर हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज एरॉन फिंच 787 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर 745 अंकों के साथ न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन हैं। वहीं अगर टी20 ऑलराउंडर की बात करें तो टॉप 10 में दो भारतीय शामिल हैं। जबकि पाकिस्तान का एक भी ऑलराउंडर टॉप 10 में शामिल नहीं है। युवराज सिंह नंबर 5 जबकि सुरेश रैना नंबर 9 पर हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+