क्रिकेट के इतिहास में 10 ऐतिहासिक छक्के
नई दिल्ली। क्रिकेट के बदलते फॉर्मेट के बाद बल्लेबाज अब गेंदबाजों पर काफी हावी होते हैं। क्रिस गेल, युवराज सिंह, ब्रैंडम मैक्कुलम, एबी डिविलियर्स वो नाम हैं जिनसे दुनिया के बड़े-बड़े गेंदबाज खौफ खाते है। टी-20 क्रिकेट के आने के बाद दर्शकों को मैदान में खूब आतिशबाजी देखने को मिलने लगी है। फिर वो विश्वकप में युवराज सिंह का छह गेंद पर छह छक्के हो या क्रिस गेल की आतिशी पारी। आज हम आपको उन सबसे लंबे छक्कों के बारे में बतायेंगे जिसे देखकर गेंदबाज भी गेंद डालने से खौफ खाते हैं।
क्रिकेट के 5 ऐसे रिकॉर्ड जिसे आपने कभी नहीं सुना होगा
शाहिद अफरीदी
बूम-बूम मैन शाहिद अफरीदी अपने लंबे छक्कों के लिए जाने जाते हैं। उनका यह छक्का सबसे लंबे छक्कों में शामिल है।
युवराज सिंह
विश्वकप 2007 में युवराज सिंह के छह गेंद पर छह छक्के आज भी एक रिकॉर्ड है।
मार्क वॉ
वर्ष 1997 में मार्क वॉ ने डेनियल विटोरी की गेंद पर शानदार छक्का मारा था जिसे आज भी लोग याद करते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी
धोनी अपने हेलीकॉप्टर शॉट के लिए दुनिया में विख्यात हैं और वो कितने लंबे छक्के मार सकते हैं इसका अंदाजा कोई भी गेंदबाज नहीं लगा सकता है।
शाहिद अफरीदी
टॉप 10 छक्को में शाहिद अफरीदी ऐसे नाम हैं जिनका नाम दो बार जरूर आता है। दुनिया में सबसे अधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की सूचि में वो अग्रणी हैं।
क्रिस गेल
क्रिस गेल को कई लोग उन्हें सिर्फ छक्के मारने वाला खिलाड़ी मानते हैं। इस बात का यकीन आपको यह वीडियो देखकर होगा।
कोरी एंडरसन
कोरी एंडरसन अपने बेहतरीन आतिशी पारी के लिए जाने जाते हैं।
एजाज एहमद
पाकिस्तान टीम के पूर्व खिलाड़ी एजाज अहमद अपनी आतिशी पारी के लिए जाने जाते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी
धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर के रूप में जाना जाता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कॉमनवेल्थ सीरीज में धोनी ने 112 मीटर लंबा छक्का मारकर लोगों को अपनी ताकत का एहसास कराया था।

अल्बर्ट ट्राट
वर्ष 1899 में लॉर्ड्स के मैदान पर अल्बर्ट ट्राट ने गेंद को पवेलियन के पार पहुंचा दिया था। माना जाता है कि यह सबसे पहला लंबा छक्का है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications