20वें स्थान पर पहुंचे जीव, कपूर बाहर

By Staff
कास्टेलोन, 25 अक्टूबर: भारत के स्टार गोल्फर जीव मिल्खा सिंह कास्टेलो मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दौर के बाद 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं। संयुक्त 52 वें स्थान के साथ पहले दौर की समाप्ति करने वाले जीव ने दूसरे दौर में 5-अंडर 66 का प्रभावशाली कार्ड खेला। अहम बात यह है कि दूसरे दिन जीव ने एक भी बोगी नहीं लगाई।

पहले दौर में जीव ने तीन बार बोगी लगाकर अपनी स्थिति खराब की थी लेकिन दूसरे दौर में उन्होंने पांच बार्डियों के साथ इसकी भरपाई कर ली। जीव ने फ्रंट नाइन पर दो और बैक नाइन पर तीन बर्डियां लगाईं। उनका कुल स्कोर 5-अंडर 137 हो गया है।

टूर्नामेंट का दूसरा दिन हालांकि भारत के दो अन्य गोल्फरों- शिव कपूर और ज्योति रंधावा के लिए अच्छा नहीं रहा। दोनों खिलाड़ी कट लगाने में नाकाम रहे।

कट के कारण कपूर को तो कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ लेकिन रंधावा को इसके कारण काफी नुकसान झेलना पड़ेगा। अब वे यूरोप में होने वाले वोल्वो मास्टर्स में शिरकत नहीं कर पाएंगे।

वोल्वो मास्टर्स में शिरकत करने के लिए रंधावा को कास्टेलो मास्टर्स में 60 खिलाड़ियों में स्थान बनाना था लेकिन वे 92वें स्थान पर रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, October 25, 2008, 13:28 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+