
तांत्रिक उनके एक दोस्त की मां हैं- श्रीलंकाई कप्तान चांदीमल
श्रीलंकाई कप्तान का कहना है कि 'मैं किसी से भी आशीर्वाद लेने के लिये हमेशा तैयार रहता हूं, चाहे वो तांत्रिक हो या पादरी, आप प्रतिभावान हो सकते हैं लेकिन बिना दुआओं के आगे नहीं बढ़ सकते।' श्रीलंकाई कप्तान चांदीमल का कहना है कि तांत्रिक उनके एक दोस्त की मां हैं और वह उनका आशीर्वाद लेने जाते रहते हैं।

सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
कप्तान के इस बयान के बाद उनका सोशल मीडिया पर काफी मजाक उड़ रहा है। यूजर्स ने कहा है अगर तांत्रिक का आशीर्वाद लेने से कोई जीतता है कि श्रीलंका सारे वर्ल्ड कप जीत जाता। एक यूजर ने कहा है कि अगर तांत्रिक के आशीर्वाद से जीत मिलती है तो फिर वनडे और टी20 में श्रीलंका का सूपड़ा साफ क्यों हो गया।

श्रीलंका में नेता भी करते हैं तांत्रिकों पर भरोसा
श्रीलंका में कई बार देखा गया है कि राजनेता भी तांत्रिकों पर भरोसा करते हैं, कुछ साल पहले पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने एक ज्योतिषी की सलाह पर तय वक्त से पहले चुनाव की घोषणा कर दी थी, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें- 2जी घोटाले की जांच करने वाले अधिकारी ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी सुरक्षा


Click it and Unblock the Notifications