For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC ने श्रीलंका के कप्तान चांदीमल पर लगाया 4 वनडे और 2 टेस्ट का बैन, कोच और मैनेजर भी नपे

नई दिल्ली। आइसीसी ने श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल, कोच चंडिका हाथुरुषे और टीम मैनेजर असंका गुरुसिंहा को दो टेस्ट के बाद अब चार वनडे मैचों के लिए भी सस्पेंड कर दिया है। आईसीसी ने सोमवार को इन तीनों को खेल भावना को नुकासन पहुंचाने का जिम्मेदार पाया। चांदीमल पर यह निलंबन वेस्टइंडीज के साथ खेले गए टेस्ट मैच में बॉल टैंपरिंग का दोषी पाए जाने की वजह से हुआ है।

स्वतंत्र न्यायिक आयुक्त माइकल बेलोफ ने तीनों पर 8 डिमैरिट पॉइंट लगाए, जिसके मायने हैं कि वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले चार वनडे और दोनों टेस्ट से बाहर रहेंगे। इन तीनों को आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने 19 जून को आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.3.1 के उल्लंघन का दोषी पाया, जो खेल भावना के विपरीत आचरण से संबंधित है। इस बारे में आईसीसी ने कहा 'आठ निलंबन अंक के मायने दो टेस्ट, चार वनडे या आठ वनडे और टी 20 से निलंबन है। न्यायिक आयुक्त द्वारा दी गई व्यवस्था के तहत तीनों सहयोगी स्टाफ भी निलंबित रहेंगे।'

आपको बता दें कि श्रीलंका इस समय दक्षिण अफ्रीका के साथ घरेलू टेस्ट सीरीज खेल रहा है। दो मैचों की इस सीरीज का पहला मैच श्रीलंका 278 रनों से जीत चुका है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से ये पहले ही से ही बाहर हैं। अब उन्हें चार वनडे मैचों की सजा और काटनी होगी। कोलंबो में होने वाले अगले मैच में अब कप्तान चांदीमल मौजूद नहीं होंगे।

दरअसल वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल पर गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगा। जब अंपायर ने उन पर लगाया तो पूरी श्रीलंका टीम तीसरे दिन मैच पर उतरने के लिए राजी नहीं हुई। इसके बाद मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ और अंपायर इयान गोल्ड और अलीम दार के समझाने पर टीम मैदान में खेलने उतरी। आईसीसी ने इन तीनों को ही खेल की भावना के विरुद्ध बर्ताव करने के लिए यह सजा सुनाई है।

गौरतलब है कि श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल को गेंद से छेड़छाड़ करने के लिए आइसीसी ने उस मैच की भी 100 प्रतिशत मैच फीस काटी थी और वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हे टेस्ट मैच से बाहर रखा गया था।

Story first published: Monday, July 16, 2018, 19:02 [IST]
Other articles published on Jul 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+