पल्लेकल। भारतीय टीम के हाथों दूसरा वनडे मैच हारने के बाद श्रीलंका को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल स्लो ओवर कराने के चलते श्रीलंका के नियमित वनडे कप्तान उपुल थरंगा पर एक बार फिर से बैन लगा है। आईसीसी ने थरंगा पर दो मैच का प्रतिबंध लगाया है। आपको बता दें कि इससे पहले थरंगा पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के दौरान स्लो ओवर कराने के चलते दो मैचों का प्रतिबंध लगा था।
तीसरे वनडे में श्रीलंका का कप्तान कौन होगा इस बारे में अभी स्पष्ट नहीं किया गाय है। टेस्ट कप्तान दिनेश चांडीमल और लाहिरू थिरिमाने को टीम में शामिल किया गया है। आपको बता दें कि पल्लेकल वनडे में श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 236 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 7 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली थी।
Sri Lanka Captain Upul Tharanga handed 2 match ban by ICC over slow over rate once again, selection meeting underway to appoint a captain
— Azzam Ameen (@AzzamAmeen) August 25, 2017
आपको बता दें कि दांबुला वनडे 9 विकेट से हारने के बाद श्रीलंका को पल्लेकल में खेले गए दूसरे वनडे में भी 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।