For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PAKvSL: पाकिस्तान का टी-20 सीरीज में सूपड़ा साफ कर श्रीलंका ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत

SL vs PAK 3rd T20: Hasaranga, Fernando shines as Sri Lanka whitewas series 3-0 | वनइंडिया हिंदी

लाहौर: श्रीलंका की अनुभवहीन टीम ने दुनिया की नंबर एक टी20 टीम पाकिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। श्रीलंका टीम पाकिस्तान दौरे पर वनडे सीरीज के टी20 सीरीज के मैच खेल रही थी। इस दौरे पर श्रीलंका के मुख्य खिलाड़ियों के आने से इंकार के बाद श्रीलंकाई बोर्ड ने नए खिलाड़ियो से सजी दोयम दर्जे की टीम भेजी थी। ऐसे में यह श्रीलंका के लिए वनडे सीरीज हारने के बाद टी20 सीरीज में शानदार जीत है। श्रीलंका ने पाकिस्तान को जीत के लिए 148 रनों का लक्ष्य दिया था जिसका पीछा करती हुए पाक टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 134 रन ही बना सकी।

श्रीलंका की रिकॉर्ड सीरीज जीत-

श्रीलंका की रिकॉर्ड सीरीज जीत-

इस मैच में एक समय पाकिस्तान हैरिस सोहेल की 50 गेंदों पर 52 रनों की पारी की बदौलत जीत की बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा था लेकिन श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा की गेंदबाजी ने कमाल दिखाया। उन्होंने 16वें ओवर में ही हैरिस सोहले को स्टंप कराने के बाद पाक कप्तान सरफराज को भी 18वें ओवर में चलता कर दिया। हसरंगा ने 21 रन देकर 3 विकेट लिए। श्रीलंका की ओर ओशादा फर्नांडो ने 48 गेंदों में 78 रन की पारी में तीन छक्के और आठ चौके लगाए। ये एक श्रीलंकाई खिलाड़ी द्वारा T20I पदार्पण पर सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले जहान मुबारक और दानुष्का गुणाथिलाका - जिन्होंने दोनों ने 46 रन बनाए थे उनके नाम श्रीलंका के लिए टी- 20 डेब्यू में सबसे अधिक रन बनाने का पिछला रिकॉर्ड था।

पाकिस्तान का दूसरी बार हुआ सूपड़ा साफ-

पाकिस्तान का दूसरी बार हुआ सूपड़ा साफ-

श्रीलंका का यह पहली टी20 व्हाइटवॉश है। एकदिवसीय सीरीज 2-0 से हारने के बाद मेहमान टीम ने उल्लेखनीय वापसी की। उन्होंने टी 20 सीरीज के पहले दो मैच 64 और 35 रन से जीते थे। इससे पहले 2015 में संयुक्त अरब अमीरात में इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान का एक ही बार टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ किया गया था। पाकिस्तान की शुरुआत एक बार फिर खराब रही और उसने अपनी पारी की पहली ही गेंद पर आक्रामक सलामी बल्लेबाज फखर जमान को खो दिया, जिनको कसुन राजिथ ने बोल्ड किया। बाबर आजम (32-गेंद 27) और सोहेल ने दूसरे विकेट के लिए 76 रन जोड़े लेकिन श्रीलंका ने रनों की गति पर यहां ब्रेक लगा दिया था। इफ्तिखार अहमद ने 17 रनों की पारी में एक छक्का और एक चौका लगाया लेकिन आखिरी दो ओवरों में 37 रन और आखिरी में 28 रन बनाना पाकिस्तान के लिए दूर की कौड़ी साबित हुआ।

कुंबले-हरभजन और अश्विन-जडेजा में कौन सी स्पिन जोड़ी है बेस्ट? दिलचस्प है ये मुकाबला

मुश्किल हालातों में यादगार जीत-

मुश्किल हालातों में यादगार जीत-

इससे पहले, श्रीलंका ने फर्नांडो की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका ने चार ओवर में 28 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद पारी को संभाल लिया। फर्नांडो ने कप्तान दासुन शनाका (12) के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की। पाकिस्तान एक बार फिर मैदान में फिसड्डी रहा, चार कैच छूटे, जबकि सरफराज ने विकेट के पीछे स्टंप का मौका दिया। मोहम्मद आमिर ने 27 रन देकर 3 विकेट लिए। मार्च 2009 में श्रीलंका टीम पर आतंकी हमले के बाद इस टीम ने 10 साल फिर से पाकिस्तान का दौरा किया है।

Story first published: Thursday, October 10, 2019, 7:04 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+