For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

साउथ अफ्रीका को हराकर श्रीलंका ने किया वो काम जो कभी भारत नहीं कर सका

नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को दूसरे टेस्ट में 8 विकेट से हराकर 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है। इसी के साथ श्रीलंका ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में वो बड़ा काम कर दिखाया है जो कभी भारत नहीं कर सका। दरअसल, श्रीलंका पहली ऐसी एशियाई टीम बन गई है जिसने साउथ अफ्रीका की धरती मे किसी टेस्ट सीरीज पर कब्जा किया हो। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया 1997, 2002, 2006, 2009, 2014 में, जबकि इंग्लैंड 2004-05, 2015-16 में साउथ अफ्रीका की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने का कारनामा कर चुके हैं।

यूं किया मैच पर कब्जा
पोर्ट एलिजाबेथ में हुए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 222 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम महज 154 रनों पर ढेर हो गई और साउथ अफ्रीका को 68 रनों की बढ़त मिली। लगने लगा कि श्रीलंका मैच से बाहर हो जाएगा, लेकिन दूसरी पारी में उतरी साउथ अफ्रीका की टीम भी 128 रनों पर ही ढेर हो गई। तीसरे दिन जीत के लिए मिले 197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 45.8 ओवर में दो विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। कुसल मेंडिस 84 रन जबकि ओशाका फर्नान्डों 75 रन बनाकर नाबाद रहे। कुलस मेंडिस को मैन ऑफ द मैच जबकि कुसाल परेरा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

27 साल से नहीं जीत पाया यहां भारत
वहीं भारतीय टीम 27 से साउथ अफ्रीका के साथ खेल रही टेस्ट क्रिकेट में कभी भी उनकी धरती पर सीरीज नहीं जीत सका। 1992 दौरे को मिलाकर भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में कुल सात टेस्ट सीरीज खेल चुकी हैं। जिनमें से उन्हें 6 सीरीज में अफ्रीकी टीम से शिकस्त मिली है। हालांकि साल 2010 में एक सीरीज भारत ड्रॉ करवाने में कामयाब रहा है।

ऐसा है भारत का साउथ अफ्रीका में रिकाॅर्ड-
1. 1992-1993- 4 मैचों की टेस्ट सीरीज, साउथ अफ्रीका 1-0 से जीता
2. 1996-1997- 3 मैचों की टेस्ट सीरीज, साउथ अफ्रीका 2-0 से जीता
3. 2001-2002- 2 मैचों की टेस्ट सीरीज, साउथ अफ्रीका 1-0 से जीता
4. 2006-2007- 3 मैचों की टेस्ट सीरीज, साउथ अफ्रीका 2-1 से जीता
5. 2010-2011- 3 मैचों की टेस्ट सीरीज, सीरीज 1-1 से ड्रॉ
6. 2013-2014- 2 मैचों की टेस्ट सीरीज, साउथ अफ्रीका 1-0 से जीता
7. 2017-2018- 3 मैचों की टेस्ट सीरीज, साउथ अफ्रीका 2-1 से जीता

Story first published: Saturday, February 23, 2019, 17:25 [IST]
Other articles published on Feb 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+