For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार को दी बड़ी रकम

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस संक्रमण बीमारी से ना सिर्फ लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हुआ है बल्कि इससे लड़ना भी सबके लिए एक बड़ी चुनाैती है। इस महामारी से इटली और चीन सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। अब छोटे देश भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। श्रीलंका में भी कोविड-19 नाम का ये वायरस पैर पसारने लग चुका है जिससे लड़ने के लिए श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने सरकार की आर्थिक मदद की है।

क्रिकेट बोर्ड ने सरकार को ढाई करोड़ रुपए देने का फैसला किया। श्रीलंका क्रिकेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान के अनुसार, श्रीलंका क्रिकेट ने सरकार को वित्तीय मदद देने के अलावा और भी कई अन्य प्रकार की सहायता देने की घोषणा की है। एसएलसी ने एक बयान में कहा, "एसएलसी ने अगले आदेश तक अपने सभी घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट स्थगित कर दिए हैं और इस मुश्किल समय में अपने खिलाड़ियों से घर में रहने तथा सरकार के आदेशों का पालन करने को कहा है। हमारे सीनियर खिलाड़ी भी फैन्स को सुरक्षित रहने के लिए उन्हें संदेश दे रहे हैं।"

बोर्ड ने कहा, "एसएलसी ने साथ ही अपने शेयरधारकों, क्लब सदस्यों, जिला एवं प्रांतीय संघों से सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाने को कहा है ताकि इस समय सभी की सुरक्षा सुनिश्चित किया जा सके।" श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने एसएलसी के इस मदद के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

राजपक्षे ने ट्विटर पर लिखा, "सरकार को ढाई करोड़ श्रीलंकाई रुपये के रूप में अपनी मदद देने के लिए धन्यवाद एसएलसी। कोविड-19 की लड़ाई में आप सबका समर्थन सराहनीय है। सरकार की मदद करने के लिए हम प्रत्येक खिलाड़ी का भी शुक्रिया अदा करते हैं।''

Story first published: Tuesday, March 24, 2020, 16:31 [IST]
Other articles published on Mar 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+