For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड चाहता है जुलाई में सीरीज हो, BCCI से किया अनुरोध

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण फिलहाल सभी टूर्नामेंट स्थगित किए गए हैं। इस महमारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) के अध्यक्ष साैरव गांगुली ने हाल ही में कहा था कि जब तक हालात काबू में नहीं आते तब तक क्रिकेट पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। लेकिन इस बीच भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे पर बरकरार अनिश्चितता के बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एससीएल) ने बीसीसीआई से अनुरोध किया है कि वे जुलाई में इस निर्धारित सीरीज के लिए दौरा करने पर गंभीरता से विचार करें। भारतीय टीम के आगामी कार्यक्रम में जून- जुलाई में श्रीलंका का दौरा शामिल है जहां टीम को तीन एकदिवसीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने हैं। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण हालांकि इस दौरे पर संशय बरकरार है।

'द आईलैंड' में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक एससीएल जुलाई के आखिरी में भारतीय टीम के साथ सीमित ओवरों का मुकाबला खेलने का इच्छुक है। उसने इसके लिए बीसीसीआई को ई-मेल भी किया है। बोर्ड को बीसीसीआई के जवाब का इंतजार है। रिपोर्ट के मुताबिक, 'श्रीलंका क्रिकेट ने बीसीसीआई को ई-मेल भेज कर जुलाई के आखिरी में बाइलेटरल क्रिकेट को फिर से शुरू करने की संभावना पर विचार करने को कहा है।' रिपोर्ट में अधिकारी के हवाले से कहा गया कि उन्हें सख्त पृथकवास के नियमों का पालन करना होगा और फैन्स की सुरक्षा को देखते हुए सीरीज का आयोजन दर्शकों के बिना होगा।

हालांकि मौजूदा हालात को देखते हुए यह काफी मुश्किल लग रहा है कि भारतीय टीम जून-जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेल पाएगी। इस समय भारत में लॉकडाउन चल रहा है और यहां हालात काफी खराब है। खिलाड़ियों ने काफी समय से ट्रेनिंग भी नहीं की है, तो देखना होगा कि दोनों बोर्ड मिलकर क्या फैसला लेते हैं।

Story first published: Friday, May 15, 2020, 19:39 [IST]
Other articles published on May 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+