For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैच हारने पर उतरवा दी पैंट, अब मांगनी पड़ी माफी

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मैच खत्म होने के बाद अपने ग्राउंड स्टाफ की पैंट उतरवा दी, जिसे लेकर अब तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की बड़ी लापरवाही और स्टाफ के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मैच खत्म होने के बाद अपने ग्राउंड स्टाफ की पैंट उतरवा दी, जिसे लेकर अब तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मुकाबले में श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा। जिम्बाने ने श्रीलंका को हराकर सीरीज 3-2 से जीत लिए। लेकिन मैच खत्म होने के बाद जो हुआ उसे देखकर हर कोई शर्मसार हो गया।

दरअसल मैच खत्म होने के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने ग्राउंड स्टाफ के साथ बदसलूकी की। अधिकारियों ने ग्राउंड स्टाफ को अपने-अपने पैंट उतारकर वापस करने को कहा। श्रीलंका संडे टाइम्स वेबसाइट के मुताबिक़ ग्राउंट स्टाफ, जिन्हें 1000 रुपए की दिहाड़ी पर मैच के दौरान स्टेडियम के कामकाज और सफाई के लिए बुलाया गया था। करीब 100 लोग उस वक्त मैदान पर मौजूद थे।

उन्हें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से यूनिफॉर्म दिए गए थे, लेकिन जब मैच खत्म हुआ तो उन्हें वो यूनिफॉर्म उतारने के लिए कहा गया। महिंद्रा राजपक्षे इंटरनेशनल स्टेडियम में काम पर रखे गए तमाम स्टाफ को अपनी पैंट उतारकर अपने कपड़े पहनने को कहा गया। इन लोगों में से ज़्यादातर लोगों के पास कोई दूसरी पैंट भी नहीं थी, जो वो उस वक्त पहन सके। सोशल मीडिया पर इस घटना की कई तस्वीरें वायरल हो रही है। फोटो वायरल होने के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने लोगों से माफी मांगी उन्हें भरोसा दिया कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड ने उन ग्राउंड स्टाफ को मुआवजा देने की भी बात कही है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+