आईपीएल के नकली टिकट बेचते 3 गिरफ्तार
कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "सरफराज अहमद और मोहम्मद फैयाज नाम के दो लोगों को कॉलेज स्ट्रीट इलाके से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा केशवचंद्र रोड से एक अन्य व्यक्ति मिराज उल हक को दबोचा गया।"
सूत्रों के अनुसार हक एक डिजिटल प्रिंटिंग प्रेस का मालिक है और उसकी मदद से ही फैयाज और अहमद ने आईपीएल के जाली टिकट निकाले थे।
पुलिस ने बताया कि दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
अधिकारी ने बताया, "फैयाद और अहमद ने आईपीएल के टिकटों की 1000 नकली प्रतियां तैयार की थीं। उन्होंने आईपीएल के होलोग्राम की भी नकल तैयार कर ली था। हमने उनके पास से कुछ टिकट बरामद किए हैं। हमारा प्रयास बाकी के टिकट बरामद करने का है।"
तीनों लोगों को सोमवार को सिटी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 10 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications