Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ क्‍वार्टरफाइनल में बाहर हुए खेड़े

बीजिंग, 13 अगस्त: श्रेष्ठ प्रदर्शन के बावजूद भारतीय तैराक वीरधवल खेड़े बीजिंग ओलंपिक की 100 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी स्पर्धा के क्‍वार्टरफाइनल में हार कर बाहर हो गये।

कोलहपुर के 16 वर्षीय खेड़े ने 50.07 सेकेंड समय के साथ राष्ट्रीय रिकार्ड कायम किया। उन्होंने अपना 50.49 सेकेंड का रिकार्ड बेहतर किया। यह रिकार्ड खेड़े ने मैक्सिको में पिछले महीने फिना विश्व युवा तैराकी चैंपियनशिप में बनाया था। शानदार प्रदर्शन के बावजूद खेड़े ओलंपिक में 64 तैराकों के बीच 42वें स्थान पर रहे।

यही नहीं भारतीय तैराक संदीप सेजवाल भी 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में क्वालिफाई नहीं कर सके। सेजवाल ने 2 मिनट 15,24 सेकेंड समय लिया। वे 36वें स्थान पर रहे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+