जॉनी बेयरस्टो के शतक से इंग्लैंड जीता, श्रीलंका 'अंदर' और वेस्टइंडीज 'बाहर'
नई दिल्ली। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हारा दिया। बारिश के बाद तय हुए निर्धारित 42 ओवरों में 205 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड की टीम ने जॉनी बेयरस्टो के शतक की मदद से 7 विकेट से जीत लिया।
इसके साथ ही वेस्टइंडीज के वर्ल्ड कप 2019 में डायरेक्ट एंट्री के मौके खत्म हो गए हैं। 1975 और 1979 वर्ल्ड कप में चैंपियन रह चुकी वेस्टइंडीज टीम को वर्ल्ड कप में डायरेक्ट क्वालीफाई करने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज 5-0 या 4-0 से जीतनी थी। लेकिन वेस्टइंडीज पहला मैच हार गई है और इसके साथ ही उसके मौके खत्म हो गए हैं।
मैनचेस्टर में खेले गए इस मैच में क्रिस गेल ने काफी लंबे समय बाद वनडे क्रिकेट में वापसी की लेकिन वे अपनी टीम को जिता नहीं पाए। हालांकि इंग्लैंड की जीत से श्रीलंका को बड़ा फायदा हुआ है। गौरतलब है कि 30 सितंबर आईसीसी वर्ल्डकप 2019 में सीधे क्वालीफाई करने की आखिरी तारीख है। ऐसे में वेस्टइंडीज जिसके 78 अंक हैं वह श्रीलंका के 86 अंकों को पार नहीं कर सकती। कुल मिलाकर श्रीलंका को वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री मिल चुकी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
