'सबको गुडबॉय कहने का टाइम'- श्रीलंकाई पेसर इसुरु उदाना ने 33 साल की उम्र में लिया संन्यास
नई दिल्लीः श्रीलंका के तेज गेंदबाज इसुरु उदाना ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। अपने 12 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में श्रीलंका के लिए 21 वनडे और 35 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले उदाना ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि उनके लिए अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए जगह बनाने का समय आ गया है।
उदाना ने पहली बार इंग्लैंड में 2009 विश्व टी20 में श्रीलंका के लिए डेब्यू किया और फाइनल सहित प्रतियोगिता में पांच मैच खेले। उन्होंने 2012 में भारत के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू बनाया जहां उन्होंने दो गेम खेले लेकिन फिर से प्लेइंग इलेवन में एंट्री करने के लिए लगभग सात साल तक इंतजार करना पड़ा।
बाए हाथ के इस तेज गेंदबाज को अपने करियर के अंतिम सालों में ही टीम में नियमित तौर पर देखा गया जब वे सफेद गेंद स्पेशलिस्ट बन गए। वे गेंदबाज होने के साथ लोअर ऑर्डर पर ठीक-ठाक बल्लेबाजी भी कर पाते थे।
उनके बयान का एक हिस्सा इस प्रकार था, ''मैंने बहुत गर्व और जुनून और पूरे कमिटमेंट के अपने देश की सेवा की है।
"मेरा मानना है कि मेरे लिए अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए जगह बनाने का समय आ गया है।"
बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 18 वनडे और 27 टी20 विकेट चटकाए। वह आखिरी बार श्रीलंका के लिए कोलंबो में भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में खेले थे। उन्हें मैच में केवल एक ओवर ही गेंदबाजी करने को मिली जिसे उनकी टीम ने 4 विकेट से जीत लिया।
श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने संन्यास के बाद उदाना को आगे के लिए शुभकामनाएं दीं। श्रीलंका क्रिकेट ने भी उदाना को विश करते हुए उनको देश की सफेद गेंद टीम का वैल्यूएबल प्लेयर बताया है और उनकी फ्यूचर के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
