For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप 2019ः श्रीलंका टीम का हुआ ऐलान, मात्र 190 रन बनाने वाला खिलाड़ी बना कप्तान

नई दिल्ली। इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने जा रहे विश्व कप के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने 15 सदस्यीय खिलाड़ियों के नाम घोषित कर दिए हैं। टीम में सबसे अनुभवी लसिथ मलिंगा को माैका दिया गया है। मंलिगा के लिए पिछले 2 साल इतने बेहतर नहीं रहे लेकिन उन्होंने अचानक वापसी करते हुए टीम में फिर से जगह पक्की की थी। बोर्ड ने अब एक बार फिर इस गेंदबाज पर भरोसा जताते हुए विश्व कप के लिए चुना है।

इनके हाथों साैंपी कमान
बोर्ड ने कप्तान चुनने के मामले में बहुत चाैंकाने वाला फैसला लिया है। उन्होंने 30 साल के दिमुथ करुणारत्ने को कप्तानी साैंपी है, जिन्होंने अपना आखिरी मैच 2015 में हुए विश्व कप दाैरान खेला था। करुणारत्ने पिछले 4 साल से कोई वनडे मैच नहीं खेल सके हैं लेकिन बावजूद इसके श्रीलंकाई बोर्ड ने इनपर भरोसा जताया है। उन्होंने श्रीलंका के लिए अबतक खेले 17 में 15.83 के औसत से 190 रन बनाए हैं। टीम में निरोशन डिकवेला, दिनेश चांदीमल, अकीला धनंनजय, दनुष्का गुमातिलाका, उपुल थरंगा और दिनेश सूरजमल को नहीं चुना गया है।

15 सदस्यीय टीम इस प्रकार है-
दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, लहिरु थिरिमने, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, एंजेलो मैथ्यूज, धनंनजय डिसिल्वा, तिसारा परेरा, इसुरु उडाना, जेफरी वंडर्से, जीवन मेंडिस, मिलिंडा सिरीवर्डाना, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप।

Story first published: Friday, April 19, 2019, 13:08 [IST]
Other articles published on Apr 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+