ओलंपिक : देर रात तक मस्ती कर सकेंगे दर्शक

By Staff
बीजिंग, 5 अगस्त: ओलंपिक खेलों को देखने के लिए दुनिया भर से बीजिंग आने वाले दर्शक उद्घाटन तथा समापन समारोहों के बाद देर रात तक चीन की राजधानी की रंगीन दुनिया का लुत्फ उठा सकेंगे।

बीजिंग ओलंपिक की आधिकारिक वेबसाइट 'ईएन डॉट बीजिंग2008 डॉट सीएन डॉट कॉम' के अनुसार आयोजकों ने उद्घाटन और समापन समारोह के दिन यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जबरदस्त तैयारियां की हैं।

उद्घाटन समारोह के दिन लगभग एक लाख 60 हजार लोग ओलंपिक क्षेत्र में आएंगे। इनमें से 70 हजार एथलीट, अधिकारी और समारोह में प्रदर्शन करने वाले कलाकार होंगे। इन लोगों को विशेष व्यवस्था के तहत ओलंपिक क्षेत्र में लाया और ले जाया जाएगा।

बाकी के 90 हजार लोग 28 सीधे बस मार्गो के माध्यम से गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इसके अलावा बीजिंग की मेट्रो रेल सेवा भी देर रात तक लोगों के लिए खुली रहेगी।

ओलंपिक क्षेत्र में आने वाले पदयात्रियों की सुविधा के लिए स्वयंसेवकों को सुबह ही यहां पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। उद्घाटन समारोह के आयोजन स्थल नेशनल स्टेडियम को सुबह चार बजे से ही स्वयंसेवकों के लिए खोल दिया जाएगा।

उद्घाटन समारोह के बाद दर्शक अपनी सीट संख्या के हिसाब से स्टेडियम से बाहर आ सकेंगे। उद्घाटन समारोह के बाद होने वाली आतिशबाजी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग ओलंपिक स्टेडियम के बाहर जमा होंगे। इनकी सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तथा स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे।


इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, August 5, 2008, 16:31 [IST]
Other articles published on Aug 5, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+