Happy Birthday Virat Kohli: जब पापा ने कहा - विराट को बस खेलने देना..... बस... और फिर...
नई दिल्ली। 5 नवंबर को भारत के टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली का जन्मदिन हैं। दिल्ली के इस छोरे के लिए क्रिकेट कितना मायने रखता है इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि साल 2008 में रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान जब दिल्ली की ओर से वो कर्नाटक के खिलाफ खेल रहे थे उसी दिन उनके पिता प्रेमजी कोहली ने दुनिया को अलविदा कह दिया था लेकिन कोहली मैच खेलने के बाद ही अपने पिता ए अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। बता दें कि पेश से वकील उनके पिता प्रेम जी काफी समय से बीमार थे, जिस समय उन्होंने दुनिया छोड़ी उस समय कोहली घर पर नहीं बल्कि मैदान पर थे।आप इस बात अंदाजा लगा सकते हैं कि कोहली के लिए उनका खेल कितना महत्वपूर्ण है जिसकी वजह से उनके घरवालों ने इतनी बड़ी बात भी उन्हें मैच के दौरान नहीं बताई थी।

बड़ी मुश्किल से वो वहां पहुंचा है
दरअसल कोहली के पापा ने ही अपनी फैमिली से कहा था कि विराट को खेल के बीच में परेशान नहीं करना, उसे खेलने देना, बड़ी मुश्किल से वो वहां पहुंचा है और इसी वजह से कोहली को उसके पापा के बारे में मैच के बाद बताया गया।

प्लास्टिक का बैट
कहा जाता है कि कोहली जब तीन साल के थे तभी उन्होंने प्लास्टिक का बैट उठाकर अपने पापा से कहा था कि वो बॉलिंग करें, तब ही उनके मां-बाप को अंदाजा हो गया था कि हो सकता है कि आगे चलकर यह क्रिकेट की दुनिया में ही नाम कमाए।

'डेमोक्रेसी इलेवन'
वैसे इस किस्से के बारे में हाल ही में मशहूर पत्रकार राजदीप सरदेसाई की किताब 'डेमोक्रेसी इलेवन' में भी जिक्र हुआ है। कोहली के लिए क्रिकेट केवल एक खेल नहीं बल्कि पूजा है और शायद इसी वजह से वहां पहुंचे हैं जहां पहुंचना हर किसी के नसीब में नहीं होता है।

कोच अजीत चौधरी
- विराट कोहली को बचपन में उनके कोच अजीत चौधरी ने एक निकनेम दिया था और वह निकनेम चीकू था।
- अभी भारतीय खिलाड़ियों में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट के नाम है।
- विराट कोहली टैटू के शौकीन हैं। उन्होंने चार बार टैटू बनवाएं हैं। समुराई यौद्धा वाला टैटू उन्हें सबसे अधिक पसंद है।
- कोहली अपने फैशन सेंस के लिए भी जाने जाते हैं। उनका नाम 10 बेहतरीन कपड़े पहनने वाले आदमियों में शामिल हैं।
- विराट कोहली कम उम्र में करिश्मा कपूर को पसंद करते थे और उन्हें जेनेलिया डिसूजा काफी क्यूट लगती थीं।

करिश्मा कपूर को पसंद करते थे
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications