Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

प्रो कबड्डी 2017: यू-मुंबा ने यूपी योद्धा को उन्हीं के घर में धोया

लखनऊ। लखनऊ के बाबू बनारसी दास इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए पहले मुकाबले में यू-मुंबा ने यूपी योद्धा को हरा दिया। अंतिम मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में यू-मुंबा ने यूपी योद्धा को 37-34 से मात दी। लखनऊ लेग में खेला गया यह इस सीजन का पहला मैच था, जहां यूपी की टीम को सपोर्ट करने लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

पहले हाफ में बुरी तरह पिछड़ने के बाद यू-मुंबा के डिफेंडरो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे हाफ में 37-34 से बाजी मार ली। मैच के शुरूआत में यूपी युद्धा ने यू-मुंबा को हावी नहीं होने दिया और 10 मिनट के भीतर 12-4 से बढ़त बना ली। पहले हाफ तक यूपी योद्धा की टीम यू-मुंबा से 15-12 से आगे थी। दूसरे हाफ में दोनों ही टीम एक दूसरे पर हावी रही। मैच के आखिरी 5 मिनट में मकाबला बहुत ही रोमांचक देखने को मिला। आखिरी मिनट में कप्तान नितिन तोमर ने सफल रेड मारा लेकिन यू मुम्बा ने ये मुकाबला अपने नाम कर लिया।

यू मुम्बा के लिए शबीर बापू ने सबसे ज्यादा 13 अंक हासिल किये और कप्तान अनूप कुमार ने 8 अंक हासिल किये। वहीं, यूपी योद्धा के लिए रिशांक देवाडिगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 अंक हासिल किये लेकिन उनका लाजवाब प्रदर्शन काम ना आ सका। इस मुकाबले के बाद यू मुम्बा अब 15 अंकों के साथ जोन ए में तीसरे स्थान पर और और यूपी योद्धा 19 अंकों के साथ जोन बी में दूसरे स्थान पर है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:18 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+