मेलबर्न T20: चोट के बाद मलिंगा ने की शानदार वापसी, लिए सबसे ज्यादा विकेट
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी-20 मैट में पांच विकेट से हरा दिया। इस मैच में चोट के बाद श्रीलंका टीम में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज लसित मलिंगा ने दो विकेट लिए। मैच में टॉस जीत कर श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्ले बाजी करने का मौका दिया। इसके बाद पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच और एम. क्लिंगर ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े। हालांकि पहला विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम संभल नहीं पाई और विकेट खोती रही। फिंच ने 34 गेंदों पर 43 रन, क्लिंगर ने 32 गेंदों पर 38 रन बनाए। इसेक बाद ट्रेविस ने 25 गेंदों 31 रन बनाए।
इसके जवाब में उतरी श्रीलंका की टीम में असेला गुणरत्ने ने 37 गेंद पर 52 रन और दिलशान मुनावीरा ने 29 गेंद पर 44 रन, बनाए। श्रीलंका ने गुणरत्ने और मुनावीरा की मदद सेपांच विकेट खोकर 169 रनों का लक्ष्य पा लिया। इस मैच में श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा, 2 विकेट लसित मलिंगा ने लिए। इस जीत के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
169 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी श्रीलंका की टीम से उपुल थरंगा का विकेट, पहले ही ओवर में गिर गया। थरंगा, एक भी रन नहीं बना सके। इसके बाद निरोशान डिकवेला और मुनावीरा ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन बनाए। जिससे श्रीलंका की स्थिति संभल गई। निरोशान ने 30 रन बनाए। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाद जंपा ने श्रीलंका के दोनों सेट बैट्समैन निरोशान और मुनावीरा को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को संभालने में मदद की। 91 रन बनने तर श्रीलंका के 3 विकेट गिर चुके थे लेकिन गुणरत्ने की पारी ने टीम को संभाल लिया।
151 रन बनने पर गुणरत्ने के आउट होने के बाद श्रीलंका ने सिरीवर्धने का विकेट भी खो दिया। फिर कपुदेगरा ने 10 रन और प्रसन्ना ने 8 रन पर नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान से आया विजय माल्या का नाम लेकर फोन, बिहार के एक शख्स से की गई ठगी
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
