For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीलंका ने रचा इतिहास, भारत का रिकॉर्ड तोड़ते हुए दर्ज की जीत

श्रीलंका ने एक मात्र टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराते हुए 'सबसे बड़ी' जीत दर्ज की है।

कोलंबो। श्रीलंका ने एक मात्र टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराते हुए 'सबसे बड़ी' जीत दर्ज की है। 388 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम ने दिन के दूसरे सत्र में शानदार बल्लेबाजी की बदौलत जीत हासिल कर ली। एसेला गुणारत्ने (नाबाद 80) और निरोशन डिकवेला (81) के बीच हुई छठे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की बदौलत श्रीलंका ने मंगलवार को अपने घरेलू मैदान पर लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

यह श्रीलंका की धरती पर किसी भी टीम की ओर से चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत है। आपको बता दें कि इससे पहले यहां पर सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था, जिसने 2015 में श्रीलंका के खिलाफ 382 रन का लक्ष्य हासिल किया था। 388 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका में ये सबसे बड़ी जीत थी जबकि टेस्ट में इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए ये 5वीं सबसे बड़ी जीत थी।

श्रीलंका की ओर से कुशल मेंडिस 66, दिलरूवान परेरा ने नाबाद 29, एंजेलो मैथ्यूज ने 25, दिमुथ करूणारत्ने ने 49, उपुल तरंगा ने 27 और कप्तान दिनेश चांदीमल ने 15 रन का योगदान दिया। जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान ग्रीम क्रेमर ने मैच में नौ विकेट लिए। एसेला गुणारत्ने को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जबकि 11 विकेट लेने वाले रंगना हैराथ को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक सफल रन चेस (टॉप 6)

  1. वेस्टइंडीज 418/7 (लक्ष्य 408) बनाम ऑस्ट्रेलिया - 2003
  2. दक्षिण अफ्रीका 414/4 (लक्ष्य 414) बनाम ऑस्ट्रेलिया - 2008
  3. भारत 406/4 (लक्ष्य 403 ) बनाम वेस्टइंडीज - 1976
  4. ऑस्ट्रेलिया 404/3 (लक्ष्य 404) बनाम इंग्लैंड - 1948
  5. श्रीलंका 391/6 (लक्ष्य 388) बनाम जिम्बाब्वे - 2017
  6. भारत 387/4 (लक्ष्य 387) बनाम इंग्लैंड - 2008

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+