Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चेन्नई टेस्ट : जहीर ने पीटरसन को सस्ते में लौटाया (लीड-6)

जहीर ने पीटरसन को अपनी ही गेंद पर लपक लिया। पीटरसन के रूप में इंग्लैंड के तीसरा विकेट गिरा। इससे पहले सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक (52) और इयान बेल (17) का विकेट गिरा था।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रहे इंग्लैंड ने खबर लिखे जाने अपने करियर का 13वां शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रॉस के 105 रनों की बदौलत 66 ओवर के खेल में तीन विकेट खोकर 185 रन बना लिए थे। पॉल कोलिंगवुड छह रन बनाकर खेल रहे हैं।

कुक के साथ पहले विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी को अंजाम देने वाले स्ट्रॉस ने 191 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से शतक पूरा किया। इस पारी के दौरान स्ट्रॉस ने टेस्ट मैच में 4000 रन भी पूरे कर लिए।

इंग्लैंड की टीम सात बल्लेबाजों और चार गेंदबाजों के संयोजन के साथ मैदान में उतरी है। टीम में दो तेज गेंदबाज-स्टीव हर्मिसन तथा जेम्स एंडरसन तथा दो स्पिनर- ग्रीम स्वान तथा मोंटी पनेसर को शामिल किया गया है। एंड्रयू फ्लिंटॉफ हरफनमौला की भूमिका निभाएंगे। स्वान अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं।

भारतीय टीम भी सात बल्लेबाजों और चार गेंदबाजों के संयोजन के साथ उतरी है। टीम में दो स्पिनर-हरभजन सिंह और अमित मिश्र शामिल किए हैं जबकि दो तेज गेंदबाज- ईशांत शर्मा और जहीर हैं।

दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर 15 साल बाद टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इससे पहले 1993 में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने पारी के अंतर से जीत दर्ज की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+