वर्ल्डकप 2011 फिक्स बताने वाले रणतुंगा ने दिया बड़ा बयान
कोलंबो। आईसीसी वर्ल्डकप 2011 फिक्स बताने वाले श्रीलंकाई दिग्गज खिलाड़ी व पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने बड़ा बयान दिया है। रणतुंगा ने श्रीलंकाई टीम की लगातार हार के बाद बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि एंजेलो मैथ्यूज एक बेहतरीन कप्तान हैं और उन्हें इस्तीफा देने से रोका जाना चाहिए था।
आपको बता दें कि श्रीलंका के नियमित वनडे कप्तान उपुल थरंगा को आईसीसी ने स्लो ओवर रेट के चलते दो मैचों का प्रतिबंध लगाया है। जिसके बाद एक बार फिर से टीम के ही किसी अन्य खिलाड़ी को कप्तान नियुक्त किया जाएगा। गौरतलब है कि एंजिलो मैथ्यूज ने पहले चैंपियंस ट्रॉफी और फिर जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में हार के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
राणातुंगा ने क्रिकबज से बातचीत में कहा, "मेरे लिए रंजन मदुगले के बाद मैथ्यूज सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं। जब उसने कहा कि वह पद छोड़ना चाहता है तो श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड को उसे रोकना चाहिए था। अगर मैं कुछ कर सकता तो मैं उसे कहता कि ये पीछे हटने का समय नहीं है।" राणातुंगा ने ये भी कहा कि जीत का श्रेय लेने के लिए आगे आने वालों को हार की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए।
आपको बता दें कि श्रीलंकाई टीम अपने बुरे दौर से गुर रही है। पहले जिम्बाब्वे से फिर भारत के हाथों उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया था। जिसके बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज में भी दोनों शुरूआती मैच भारत ने जीते हैं। पूरी सीरीज में श्रीलंकाई टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा।
आपको बता दें कि हैमस्ट्रिंग से जूझ रहे मैथ्यूज श्रीलंका में बतौर बल्लेबाज ही खेल रहे हैं। हालांकि वे इस बीच पांच से 6 ओवर की गेंदबाजी भी कर रहे हैं लेकिन उन्हें पूरे 10 ओवर का स्पेल फेंकने की इजाजत नहीं है। टेस्ट सीरीज में भी उन्होंने गेंदबाजी नहीं की थी।
आपको बता दें कि अर्जुन रणतुंगा ने 2011 के आईसीसी वर्ल्डकप को फिक्स बताया था। रणतुंगा ने कहा था कि फाइनल में श्रीलंका की भारत के हाथों हार स्तब्ध करने वाली थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
