Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्वकप 2015 की टीम में नहीं हैं विश्वकप 2011 के हीरो

मुंबई। अभी थोड़ी देर पहले बीसीसीआई ने साल 2015 फरवरी में होने वाले विश्वकप के लिए 30 खिलाड़ियों की संभावित टीम की घोषणा कर दी है जिसमें सभी युवा चेहरों को मौका दिया गया है लेकिन अचरज की बात यह है कि इस टीम में वो चेहरे नहीं है जो कि साल 2011 के विश्वकप के हीरो थे।

जी हां हम बात कर रहे हैं साल 2011 विश्वकप के मैन ऑफ द सीरीज मिस्टर युवराज सिंह की, विश्वकप के मेन स्ट्रोकर वीरेन्द्र सहवाग की,फाइनल मैच के हीरो गौतम गंभीर की, पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने वाले जहीर और भज्जी की।

वीरू,युवी, गंभीर, जहीर, भज्जी सब लिस्ट से गायब

यह सारे खिलाड़ी फिलहाल टीम इंडिया से बाहर ही चल रहे हैं लेकिन इनमें से सभी ने हाल ही में बयान दिया था कि उन्हें लगता है कि चयन समिति उन्हें एक मौका तो विश्वकप 2015 में जरूर देगी लेकिन आज की 30 लोगों की टीम में इन सब का नाम ना होने से इन सभी खिलाड़ियों के आगे के करियर पर ही प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

हालांकि अभी तक किसी ने भी टीम ऐलान के बाद मीडिया में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन फिर भी जिन लोगों को बीसीसीआई ने मौका दिया है वो लगभग सभी युवा चेहरे हैं जिन्हें विदेशी दौरे का इतना अनुभव भी नहीं हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जिन चेहरों पर बीसीसीआई ने भरोसा किया है वो सभी भारत को वापस विश्वकप का हीरो बना पायेंगे।


सूची इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धोनी, शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, रोबिन उथप्पा, विराट कोहली, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, केदार जाधव, मनोज तिवारी, मनीष पांडेय, रिद्धिमान साहा, संजू सैमसन, रविचंद्रन अश्विन, परवेज रसूल, कर्ण शर्मा, अमित मिश्रा, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद समी, उमेश यादव, वरुण एरॉन, धवल कुलकर्णी, स्टुअर्ट बिन्नी, मोहित शर्मा, अशोक डिंडा, कुलदीप यादव और मुरली विजय।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+