Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पहले वनडे में हार के बाद श्रीलंकाई समर्थकों ने भारतीय महिला फैंस से गंदी हरकत

नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों जहां शानदार प्रदर्शन कर रही हैं तो वहीं श्रींलका की टीम को एक के बाद एक हार मिल रही है। टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ होने के बाद रविवार को पहले एकदिवसीय में भी श्रीलंकाई टीम एकतरफा तरीके से हार गई। इस हार के बाद श्रीलंका के फैन बौखला गए हैं।

दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को करारी हार के बाद श्रीलंकाई टीम के समर्थकों ने कुछ भारतीय महिला समर्थकों के सात बदतमीजी की। इन लोगों ने चार भारतीय महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की की, पीठ पर हाथ लगाए और अपशब्द कहे। मैदान में इस मामले के होने पर भारतीय समर्थकों ने श्रीलंका पुलिस को सूचना दी, जिस पर उन्होंने इन हुडदंगियों को पकड़ा।

श्रीलंकाई खिलाडियों के खिलाफ भी प्रदर्शन
श्रीलंकाई प्रशंसक अपनी टीम के हालिया प्रदर्शन से बेहद नाराज हैं, भारतीय प्रशंसकों के साथ तो उन्होंने बदतमीजी की ही टीम के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। रविवार को मैच के बाद जब टीम होटल लौटी तो उसे प्रशंको की नाराजगी का सामना करना पड़ा। किसी तरह पुलिस ने खिलाड़ियों को होटल तक पहुंचाया। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनो श्रीलंका में हैं। टेस्ट सीरीज जीतने के बाद रविवार को पहला एकदिवसीय खेला गया। जिसे भारत ने नौ विकेट से जीत लिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+