For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीलंका-विंडीज के बीच होगी दो टेस्ट मैचों की सीरीज, जानिए कब-कहां होंगे मैच

कोलंबो : श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) नवंबर-दिसंबर में विंडीज की मेजबानी करने के लिए तैयार है। एसएलसी ने शुक्रवार को कहा कि श्रीलंका 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अभियान की शुरुआत करने के लिए नवंबर-दिसंबर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए विंडीज की मेजबानी करेगा। विंडीज की टीम 10 नवंबर को श्रीलंका में पहुंच सकती है।

दो मैचों की टेस्ट सीरीज गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बायो-बबल एनवायरनमेंट के तहत होने वाली है। विंडीज ने आखिरी बार साल 2019 में तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय और दो ट्वेंटी-20 के लिए श्रीलंका का दौरा किया था। वनजे सीरीज में मेजबान टीम का दबदबा था जिसमें उसने 3-0 से अपने ना मकिया था। वहीं दूसरी ओर विंडीज ने टी20 सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज की थी।

ये है श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का शेड्यूल-
14 से 17 नवंबर 2021
वार्म-अप मैच, कोलंबो

21 से 25 नवंबर 2021
पहला टेस्ट मैच, गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

29 नवंबर से 3 दिसंबर 2021
दूसरा टेस्ट मैच, गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ हार्दिक की जगह ले सकता है ये खिलाड़ी, इरफान ने बताया नाम

दोनों टीमें फिलहाल टी20 विश्व कप में दम दिखा रही हैं। दासुन शनाका की अगुवाई वाली श्रींलका टीम ने सुपर 12 में जाने के लिए पहले अपने तीनों मैच जीते। इसके बाद टीम सुपर 12 के अपने पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल हुई। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

दूसरी ओर, विंडीज का अब तक टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। टीम ने अपने शुरुआती दो मैच गंवाए। विंडीज ने पहला मैच इंग्लैंड से 6 विकेट सं गंवाया। फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ वे आठ विकेट से मैच हार गए। हालांकि विंडीज ने अपना तीसरा मैच बांग्लादेश के खिलाफ 3 रनों से जीतकर सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। वहीं विंडीज की इस जीत से बांग्लादेश सेमीफाइनल की दाैड़ से बाहर हो गई है।

Story first published: Friday, October 29, 2021, 22:56 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+