Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

11 साल पहले 'पाकिस्तान का बनाया भूत', जानें सहवाग ने क्या किया था ऐसा

नई दिल्‍ली। धुरंधर खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग जबतक क्रिकेट खेले मैदान पर छाए रहे। लेकिन रिटायर होने के बाद वो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सहवाग ने सोमवार के माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट ट्वीटर पर एक फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया ''11 साल पहले उन्हें आज ही के दिन 'पाकिस्तान का भूत बनाया दिवस' मनाने का खास मौका मिला।'' आपको बता दें कि भारत टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरे पर था और सहवाग ने पाकिस्तान की आज ही के दिन जमकर धुनाई की थी। गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट के चौथे दिन सहवाग ने अपने 200 रन पूरे किए थे।

'पाकिस्तान का भूत बनाया' को हैशटैग की तरह इस्तेमाल करते हुए (#PakistanKaBhootBanaya) वीरेंद्र सहवाग ने जिस मैच की अपनी पारी को याद किया है, उस मैच में पाकिस्तान टीम ने यूनुस खान (199), मोहम्मद यूसुफ (173), शाहिद आफरीदी (103) और कामरान अकमल (102*) के शानदार शतकों की बदौलत पहली पारी में भारत के सामने 679 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया था। एक बार फिर से सहवाग ने अपने ट्वीट से सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
जवाब में वीरेंद्र सहवाग (254) और राहुल द्रविड़ (128*) की दर्शनीय पारियों की मदद से टीम इंडिया ने गेंदबाजों की बखिया उधेड़ डाली, और पहले विकेट के लिए 410 रनों की साझेदारी की। बारिश से बाधित रहे मैच के पांचवें दिन तक राहुल द्रविड़ नाबाद रहे, और मैच ड्रॉ हो गया। वीरेंद्र सहवाग को सबसे तेज़ दोहरा शतक ठोकने के लिए 'मैन ऑफ द मैच' घोषित किया गया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+