Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BAN vs SL : मुशफिकुर रहीम ने जड़ा धमाकेदार अर्धशतक, चमीरा सबसे महंगे साबित हुए

शारजाह : आईसीसी टी20 विश्व कप के 15वें मुकाबले में बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार खेल दिया। सुपर12 ग्रुप 1 मुकाबले में श्रीलंका ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना डाले, जिसमें मुशफिकुर रहीम का धमाकेदार नाबाद अर्धशतक रहा। रहीम ने 37 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चाैके और 2 छक्के शामिल रहे। यह उनका अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट का छठा अर्धशतक रहा। इसके अलावा ओपनर मोहम्मद नईम ने भी 52 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चाैके शामिल रहे।

वानिंदू हसरंगा की धुनाई हुई जिन्होंने बिना विकेट लिए 3 ओवर में 29 रन लुटा दिए। दुष्मंथा चमीरा सबसे महंगे साबित हुए जिन्होंने 4 ओवर में 41 रन दिए, लेकिन उनके खाते में एक विकेट भी रहा। चामिका करूणारत्ने और बीनूरा फर्नांडो ने 1-1 विकेट लिया। चरित असलंका ने एक ओवर में 14 रन लुटा दिए।

यह भी पढ़ें- 'बाबर आजम उन तक नहीं पहुंच सकते', आकाश चोपड़ा ने इसे बताया 'सुपरस्टार'

पहले बल्लेबाजी करने आई बांग्लादेश टीम के लिए ओपनिंग करने मोहम्मद नईम के साथ लिटन दास उतरे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.5 ओवर में 40 रनों की साझेदारी की। लिटन दास 16 रन बनाकर लहिरू का शिकार बने। तीसरे नंबर पर आए शाकिब अल हसन खास नहीं कर सके और आठवें ओवर में 7 गेंदों में 10 रन बनाकर करूणारत्ने की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद मुश्फिकर रहीम आए जिन्होंने मोहम्मद नईम के साथ तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की। इस बीच मोहम्मद ने अपने करियर का चाैथा अर्धशतक पूरा किया। वह 17वें ओवर की पहली गेंद पर टीम के 129 के स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद अफीफ हुसैन आए, लेकिन वह 7 रन बनाकर रन आउट हो गए। लेकिन रहीम टिके हुए थे, जिन्होंने अंत में नाबाद पारी खेलते हुए स्कोर 171 तक पहुंचाया। कप्तान महमुदुल्लाह ने 5 गेंदों में नाबाद 10 रन बनाए।

Story first published: Sunday, October 24, 2021, 17:34 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+