
श्रीलंका भी नियमित कप्तान के बिना मैदान पर उतरेगी
जहां श्रीलंका की टीम इस सीरीज में अपने नियमित कप्तान एंजेलो मैथ्यूज के बगैर ही उतरेगी। तो वहीं बांग्लादेश भी शाकिब अल हसन के बिना सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंची है। इसके अलावा श्रीलंका को उसके सबसे अनुभवी गेंदबाज लसिथ मलिंगा की भी कमी खलेगी। घरेलू क्रिकेट में लाजवाब प्रदर्शन के बावजूद इस खिलाड़ी को स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है। वहीं श्रीलंका ने असेला गुनारत्ने, शेहन मधुसंका और विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन को भी इस सीरीज में मौका नहीं दिया है।

भारत के पक्ष में हैं आंकड़े
आंकड़ों के मुताबिक अपनी जमीं के बाद टीम इंडिया की जीत का सबसे अच्छा रिकॉर्ड श्रीलंका में ही है। विदेशी जमीन की बात करें तो भारत ने सबसे अधिक 59 जीत श्रीलंका में ही हासिल की है। जीत का यह आंकड़ा क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स को मिलाकर है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया (46), बांग्लादेश (45) और फिर इंग्लैंड (43) का नंबर आता है।

रोहित फिर करेंगे कमाल
बतौर टी20 कप्तान शुरुआत सभी 4 मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान की उपलब्धि हासिल करने वाले हिटमैन रोहित शर्मा अपना ये प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे। रोहित के नाम श्रीलंका के खिलाफ वनडे में दो दोहरे शतक व टी20 में संयु्क्त रूप से सबसे तेज शतक भी शामिल है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने चार टी20 में कप्तानी की है और चारों जीते हैं। वहीं श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंदीमल ने 24 मैचों में कप्तानी की है, वे 12 जीते और 12 ही हारे हैं। मैदान की बात करें तो भी भारत अच्छी स्थिति में है। इस मैदान पर श्रीलंका ने 14 मुकाबले खेले हैं और कुल दो जीते हैं। वहीं भारत ने इस मैदान पर सात मैच खेले और छह जीते हैं।

युवा जोश से भरी हुई है टीम इंडिया
टीम इंडिया की इस युवा ब्रिगेड में कई शानदार युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इनमें दीपक हूडा, वॉशिंगटन सुंदर, विजय शंकर, मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत जैसे शानदार खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा सुरेश रैना भी वनडे टीम में वापसी की राह देख रहे हैं इस हिसाब से उन पर बेहतर प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी होगी। ओपनिंग में रोहित-धवन की जोड़ी कमाल का प्रदर्शन कर रही है।

श्रीलंका को हलके में लेना पड़ सकता है महंगा
श्रीलंका ने हाल में बांग्लादेश में त्रिकोणीय वनडे टूर्नामेंट जीता है और इससे टीम के खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे होंगे। दिनेश चंडीमल, उपुल तरंगा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा सभी प्रतिभावान हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं कर सके हैं। लकमल, चमीरा, शनाका और रहस्यमयी स्पिनर धनंजय को मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप के खिलाफ बेहतर गेंदबाजी करनी होगी।

टीमें
निदहास ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केआल राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर),दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, विजय शंकर, श्रदुल ठाकुर, जयदीप उदानकट, मोहम्मद शिराज, श्रषभ पंत।
निदहास ट्रॉफी के लिए श्रीलंका टीम इस प्रकार है-
दिनेश चंडीमल (कप्तान), उपुल थरंगा, दानुश्का गुनाथिलका, कुसल मेंडिस, दासुन शानाका, कुसल जनिथ परेरा, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, सुरंगा लकमल (उपकप्तान), इसूरु उडाना, अकीला धनंजया, अमिला अपोन्सो, नुवान प्रदीप, दुश्मांथा चामीरा , धनंजय डि सिल्वा।


Click it and Unblock the Notifications
