
घरेलू सीजन के लिए तैयारी कर रही है टीम इंडिया
श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच भारत के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अगले घरेलू सीजन में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ 9 टी20 मैच खेलने हैं। ऐसे में कोहली की अगुआई वाली कौन सी भारतीय टीम इन दोनों बड़ी टीमों के खिलाफ खेलेगी ये काफी महत्वपूर्ण है।

2019 विश्वकप के लिए ट्रायल मोड पर है टीम इंडिया
गौरतलब है कि भारतीय टीम 2019 विश्वकप के लिए ट्रायल मोड पर है। इसलिए हो सकता है कि टीम में ऋषभ पंत को इकलौते टी20 मैच में मौका दिया जाए। हालांकि पंत को श्रीलंका दौरे के लिए नहीं भेजा गया था लेकिन टी20 के लिए टीम में उन्हें शामिल किया जा सकता है। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भारत के श्रीलंका दौरे से पहले बताया था कि पंत को दक्षिण अफ्रीका में भारत-ए की तरफ से खराब प्रदर्शन के चलते श्रीलंका दौरे पर नहीं भेजा गया। हालांकि अगर ऋषभ पंत को मौका मिलता है तो ये सरप्राइज होगा। पंत का रिकॉर्ड टी20 में अच्छा है।

पांडे-राहुल को मिल सकती है मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी
इसके अलावा केएल राहुल और मनीष पांडे को मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी मिल सकती है। आखिरी वनडे में फिफ्टी लगाकर केदार जाधव ने कप्तान को सोचने पर मजबर कर दिया है। ऐसे में जाघव को भी मौका मिल सकता है। इस मैच में पांड्या को आराम दिया गया था लेकिन एकमात्र टी20 में उनके लौटने की पूरी संभावना है। गेंदबाजी की बात करें तो बुमराह अपनी जबरदस्त फॉर्म में हैं। इसके अलावा कोहली चहल और कुलदीप को मौका दे सकते हैं।

बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी श्रीलंकाई टीम
श्रीलंका की बात करें तो उसने भारत के खिलाफ 6 सितंबर को खेले जाने वाले एकमात्र टी-20 मैच के लिए अपनी 15 सदस्यीय नई टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कम से कम 6 बदलाव किए गए हैं। श्रीलंका ने टी-20 मैच के लिए 15 अगस्त को ही टीम का ऐलान कर दिया था लेकिन 5 मैचों की एकदिवसीय श्रृखंला बुरी तरह हारने के बाद श्रीलंकाई टीम मैनेजमेंट ने दोबारा नई टीम चुनी है। ये टीम पुरानी टीम से एकदम अलग है और इसमें काफी सारे नए चेहरे हैं।

7 नए खिलाड़ियों को मिला है मौका
उपुल थरंगा, मिलिंदा सिरिवरदेना, थिसारा परेरा, एंजेलो मैथ्यूज, लसिथ मलिंगा, निरोशन डिकवेला, वनिंदु हसरंगा और अकीला धनंजय ये वो 8 खिलाड़ी हैं जो कि पहले घोषित हुई टीम में भी थे। जबकि 7 नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। इन सात नए खिलाड़ियों में लेग स्पिनर जेफरी वांदरसे, ऑलराउंडर दसुन शनाका, तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल और इसुरु उदाना प्रमुख हैं। जबकि सीक्कुगे प्रसन्ना, वनिंदु हसरंगा और विकुम संजया को भी टीम में जगह मिली है।

टी20 में इस साल श्रीलंका का रिकॉर्ड शानदार रहा है
पहले टेस्ट और फिर वनडे में क्लीन स्वीप होने के बाद श्रीलंका टी20 मैच हर हाल में जीतना चाहेंगी। उसका टी-20 में रिकॉर्ड इस साल काफी बढ़िया रहा है। श्रीलंका ने इस साल ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 श्रृखंला जीती। इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज बराबर की थी।

घोषित श्रीलंकाई टीमः-
उपुल थरंगा (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, दिलशान मुनावीरा, दसुन शनाका, मिलिंदा सिरिवरदेना, वनिंदु हसरंगा, अकीला धनंजय, जेफ़री वांदरसे, इसुरु उदाना, सीक्कुगे प्रसन्ना, थिसारा परेरा, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल और विकुम संजया


Click it and Unblock the Notifications
