For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SL vs IRE: श्रीलंका ने हासिल की टी20 विश्वकप की तीसरी सबसे बड़ी जीत, हसरंगा के दम पर आयरलैंड को हराया

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/T20WorldCup

नई दिल्ली। यूएई और ओमान के मैदान पर खेले जा रहे टी20 विश्वकप के 8वें मैच में श्रीलंका की टीम का सामना आयरलैंड से हुआ, जहां पर श्रीलंका क्रिकेट टीम ने खराब शुरुआत के बाद वनिंदु हसरंगा के दम पर जबरदस्त वापसी की और टी20 विश्वकप के इतिहास की अपनी तीसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की। आयरलैंड की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और शानदार शुरुआत करते हुए महज 8 रन के स्कोर पर इंग्लैंड की टीम के 3 विकेट चटका दिये। आयरलैंड के लिये पॉल स्टर्लिंग ने पहले ही ओवर में कुशल परेरा का विकेट झटका तो वहीं पर जोशुआ लिटिल ने अगले ओवर में दिनेश चंडीमल और अविष्का फर्नांडो का विकेट लगातार दो गेंदों में चटका कर श्रीलंका के 3 विकेट गिरा दिये।

इसके बाद वनिंदु हसरंगा (71) और पथुम निशंका (61) ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिये 123 रनों की साझेदारी की और दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किये और शतकीय साझेदारी की। मार्क एडिर ने हसरंगा का विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ा तो वहीं पर जोशुआ लिटिल ने भानुका राजपक्षे और पथुम निशंका का विकेट चटकाया। आयरलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट खोकर 171 रनों का स्कोर खड़ा किया।

और पढ़ें: 5 कारण जिसके चलते तय है भारत की टी20 विश्वकप में जीत, वॉर्म-अप मैचों ने बढ़ाई उम्मीद

जवाब में आयरलैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और नियमित अंतराल पर विकेट खोती चली गयी और 101 रन के स्कोर पर सिमट गई। श्रीलंका की टीम ने 70 रनों से जीत हासिल की और टी20 विश्वकप में अपनी तीसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की। श्रीलंका की टीम के नाम रनों के अंतर के मामले में टी20 विश्वकप की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड है जिसमें उसने केन्या के खिलाफ साल 2007 में 172 रनों से जीत हासिल की थी।

वहीं साल 2012 में श्रीलंका की टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 82 रनों की दूसरी बड़ी जीत हासिल की। वहीं आयरलैंड के खिलाफ 70 रनों से जीत हासिल कर श्रीलंका की टीम ने अपनी तीसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की। गौरतलब है कि श्रीलंका के लिये इस मैच में महीष तीक्ष्णा ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाये और 4 ओवर्स में 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किये।

और पढ़ें: भारत-पाक मैच के लिये इरफान पठान- आकाश चोपड़ा ने चुनी विराट सेना, जानें कैसी है प्लेइंग 11

श्रीलंका के लिये चमिका करुणारत्ने ने भी शानदार गेंदबाजी की और 3.3 ओवर्स में 27 रन देकर 2 विकेट हासिल किये, वहीं लहिरु कुमारा ने 4 ओवर्स में 22 रन देकर 2 विकेट चटकाये। वनिंदु हसरंगा ने बल्ले के बाद गेंदबाजी से भी कमाल दिखाया और 4 ओवर्स में 12 रन देकर एक विकेट चटकाया। आयरलैंड के लिये जोशुआ लिटिल ने 4 ओवर्स में 23 रन देकर 4 विकेट हासिल किये।

Story first published: Wednesday, October 20, 2021, 23:54 [IST]
Other articles published on Oct 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+