Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

India vs Sri Lanka: 16 नवंबर से भारत दौरे पर आएगी श्रीलंकाई टीम, ये रहा पूरा कार्यक्रम

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने मंगलवार को अगले महीने भारत आ रही श्रीलंकाई टीम का कार्यक्रम जारी किया। इस दौरे पर श्रीलंकाई टीम तीन टेस्ट मैच, तीन वनडे और इतने ही टी-20 मैच खेलेगी। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 16 नवंबर को कोलकाता में खेला जाएगा। बता दें कि कोलकाता के ईडन गार्डेन मैदान में श्रीलंकाई टीम का यह पहला टेस्ट मैच होगा। कोलकाता में टेस्ट मैच से पहले श्रीलंकाई टीम एख तीन-दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलेगी।

India vs Sri Lanka

श्रीलंका का यह दौरा 24 दिसंबर को दोनों टीमों के बीच तीसरे टी-20 मैच के बाद समाप्त होगा। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच नागपुर में 24 से 28 नवंबर और तीसरा टेस्ट मैच दिल्ली में 2 से 6 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। वहीं दोनों टीमों के बीच पहला वनडे 10 दिसबंर को धर्मशाला में खेला जाएगा जबकि दूसरा वनडे 13 दिसबंर को मोहाली में और तीसरा 17 दिसबंर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।

दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच 20 दिसबंर को कटक में खेला जाएगा। जबकि दूसरा टी20 मैच 22 को इंदौर में खेला जाएगा। वहीं तीसरा टी20 और दौरे का आखिरी मैच 24 दिसंबर को मुंबई में खेला जाएगा। बता दें कि इसी साल टीम इंडिया ने श्रीलंका को उसके ही धरती पर टेस्ट, वनडे और टी20 में क्लीन स्वीप किया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+