For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अगले साल T-20 सीरीज खेलने भारत आएगा श्रीलंका, जानें कब-कहां होंगे मैच

नई दिल्ली। श्रीलंका अगले साल जनवरी में तीन मैचों की टी 20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है। दोनों टीमें द्विपक्षीय सीरीज में लंबे समय के बाद आमने-सामने होंगी। दिलचस्प बात यह है कि एफटीपी के अनुसार, भारत को इसी अवधि के दौरान जिम्बाब्वे की मेजबानी करने के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन अब आईसीसी द्वारा जिम्बाब्वे बोर्ड पर निलंबन लगाया गया है जिसके चलते शेड्यूल में कर दिया गया है।

बोर्ड ने श्रीलंका के भारत दाैरे की पुष्टि करते हुए कहा उन्होंने जिम्बाब्वे को निलंबित करने के बाद श्रीलंका को एक श्रृंखला खेलने के लिए आमंत्रित किया। बीसीसीआई की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैच होंगे। पहला टी20 मैच 5 जनवरी को गुवाहाटी में होगा। दूसरा टी20 7 जनवरी को इंदौर और तीसरा टी20 पुणे में 10 जनवरी को खेला जाएगा।

इससे पहले श्रीलंकाई टीम ने साल 2017-18 भारत का दौरा किया था. जहां पर दोनों देशों के बीच द्वीपक्षीय सीरीज़ खेली गई थी. भारतीय टीम ने उस सीरीज़ का 3-0 से सफाया किया था। टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम का हाथ श्रीलंका पर भारी रहा है। दोनों देशों के बीच खेले गए मैचों में भारत ने 9 मुकाबले जबकि श्रीलंका ने 2 मैच जीते हैं।

बता दें कि अगले सा 15 अक्तूबर से टी20 विश्व कप की शुरूआत होने वाली है। इसको लेकर विराट सेना पूरी तैयारी करने में जुटा हुआ है। विश्व कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम 14 टी20 मैच और कुल 4 सीरीज खेलने वाली है। नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ 3 टी20 मैच खेलेगी। दिसंबर में वेस्टइंडीज भारत दौरे पर आएगी, जिसमें तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद जनवरी में श्रीलंकाई टीम भारत आएगी जिसमें तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम फरवरी-मार्च में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी जहां 5 टी20 मैच खेले जाएंगे।

Story first published: Wednesday, September 25, 2019, 18:38 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+