Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गावस्कर ने बताया विश्व कप 2019 के लिए कौन है नंबर-4 का संभावित दावेदार

नई दिल्ली। इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए भारतीय टीम की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान 15 अप्रैल को होने वाला है। इसी के साथ यह भी देखना दिलचस्प रहेगा कि आखिर काैन सा खिलाड़ी चाैथे नंबर पर कब्जा करने में कामयाब होता है। हालांकि, इस नंबर पर कई बल्लेबाज हाथ आजमा चुके लेकिन कोई भी लगातार सही प्रदर्शन नहीं दोहरा सका। विश्व कप के लिए टीम का ऐलान होने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने उस खिलाड़ी का नाम बताया जो चाैथे नंबर के लिए दावेदार है।

वैसे तो अंबाती रायडू, ऋषभ पन्त को दावेदार माना जा रहा है, लेकिन गावस्कर ने इन दोनों का पत्ता काटते हुए केएल राहुल को जगह देना जरूरी समझा है। गावस्कर ने कहा, "नंबर 4 पर कौन बल्लेबाजी करता है यह बहस का विषय होगा। और यहीं पर आईपीएल फॉर्म पर विचार किया जाएगा क्योंकि यह मौजूदा फॉर्म है। अंबाती रायडू के बारे में बोला गया था लेकिन उनका फॉर्म लगातार नीचे गया है। केएल राहुल जैसे किसी को भी नंबर 4 के लिए चुना जा सकता था।"

राहुल माैजूदा समय में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आईपीएल में खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक खेले 7 मैचो में 79.25 की औसत से 317 रन बनाए हैं। हालांकि, उन्होंने यह रन ओपनिंग करते हुए बनाए हैं। राहुल वनडे में चाैथे नंबर पर 3 बार खेल चुके हैं। इस दाैरान वह 26 रन ही बना सके। गावस्कर ने कहा कि राहुल पहले ही नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर चुके हैं। लेकिन किसी कारण से वह पिछले एक-डेढ़ साल में उलझन में थे। लेकिन हमने उन्हें आईपीएल में काफी ध्यान और एकाग्रता के साथ बल्लेबाजी करते देखा है। बता दें कि विश्व कप की शुरूआत 30 मई से होगी, जिसका फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा।

Story first published: Saturday, April 13, 2019, 13:59 [IST]
Other articles published on Apr 13, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+