बांग्लादेश पर सीरीज जीतने का जश्न मनाने के दौरान बाइक से गिरे कुसल मेंडिस, VIDEO वायरल

नई दिल्ली। किसी सीरीज की समाप्ति के बाद आपने कई बार देखा होगा कि खिलाड़ी मैन आफ द सीरीज पुरस्कार पाने पर बाइक या कार हासिल करते हैं। महेंद्र सिहं धोनी और युवराज जैसे कई खिलाड़ी ईनाम में मिली बाइक को ग्राउंड के बीच चलाते दिखे। वहीं श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच हुई 3 वनडे मैचों की सीरीज में भी एंजलो मैथ्यूज को बाइक मिली जिसे कुसल मेंडिस चलाते दिखे। लेकिन वो बाइक चलाते समय नीचे गिर गए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल, कुसल के साथ अन्य साथी भी पीछे बैठा हुआ था। बाइक अचानक घास पर खिसक गई जिसके बाद कुशल नीचे गिर पड़े। उन्हें नीचे गिरते देखते ही पास में खड़े कुछ सुरक्षाकर्मी भागकर उनके पास गए और बाइक को उठाया। हालांकि, अच्छी खबर यह रही कि कोई खिलाड़ी नीचे गिरने से चोटिल नहीं हुआ, लेकिन कुसल को सबके सामने जरूर शर्मसार होना पड़ गया।

बता दें कि श्रीलंका क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है। सीरीज के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 294 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम सिर्फ 172 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। एंजेलो मैथ्यूज़ को उनकी 87 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, वहीं सीरीज में 187 रनों के लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन पिछले मैच के हीरो अविष्का फर्नांडो सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (46) ने कुसल परेरा (42) के साथ 83 रन जोड़े, लेकिन 21वें और 22वें ओवर में दोनों के आउट होने से श्रीलंका का स्कोर 98/3 हो गया। हालाँकि इसके बाद कुसल मेंडिस ने एंजेलो मैथ्यूज़ के साथ चौथे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी निभाई।

199 के स्कोर पर मेंडिस 54 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये दसून शनाका ने 14 गेंदों में 30 रनों की धुआंधार पारी खेलकर टीम को 250 के पार पहुंचाया। एंजेलो मैथ्यूज़ ने 90 गेंदों में 87 रन बनाये और टीम को 300 के करीब पहुंचाने में मदद की। बांग्लादेश की तरफ से सौम्य सरकार एवं शफीउल इस्लाम ने तीन-तीन और रुबेल होसैन एवं तैजुल इस्लाम ने एक-एक विकेट लिया। 295 के लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश की तरफ से सिर्फ सौम्य सरकार ही 69 रनों की बढ़िया पारी खेल पाए और बाकी बल्लेबाजों के फ्लॉप होने से पूरी टीम 36 ओवर में ही 172 रन पर सिमट गई। अंत में तैजुल इस्लाम ने 28 गेंदों में 39 रनों की तेज़ पारी खेलकर टीम को 150 के पार पहुंचाया। श्रीलंका की तरफ से दसून शनाका ने तीन, कसून रजिता एवं लाहिरू कुमारा ने दो-दो और अकिला धनंजय एवं वानिदु हसरंगा ने एक-एक विकेट लिया।

Story first published: Thursday, August 1, 2019, 16:58 [IST]
Other articles published on Aug 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+