For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीलंकाई शेरों ने विश्‍वास नहीं खोया

By Staff
मुंबई। भारतीय टीम के विरुद्ध करारी शिकस्‍त झेलने के बाद भी श्रीलंकाई शेरों का विश्‍वास नहीं खोया है। टीम के कप्‍तान कुमार संगाकारा ने भरोसा जताया है कि मुंबई टेस्‍ट में उनकी टीम जोरदार वापसी करेगी। कुमार संगकारा का मानना है कि कानपुर टेस्ट में मिली पारी की हार के बावजूद उनकी टीम का मनोबल कम नहीं हुआ है।

तीसरे टेस्ट मैच के लिए मुंबई पहुंचने के बाद संगकारा ने कहा, "यह श्रृंखला अभी समाप्त नहीं हुई है। हम जोरदार वापसी करेंगे। हम ऐसा कर सकते हैं और मुझे अपने साथियों पर भरोसा है। मुंबई में रोमांचक भिड़ंत होगी।"

पासा पलट सकता था

संगकारा ने दूसरे टेस्ट मैच में अपने गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन का बचाव किया लेकिन उन्होंने शतक लगाने वाले वीरेंद्र सहवाग का कैच छोड़े जाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। बकौल संगकारा, "हमारे गेंदबाजों ने अनुशासित खेल दिखाया लेकिन हमें विकेट से मदद नहीं मिली। अगर हम सहवाग का कैच पकड़ लेते तब मैच का पासा पलट सकता था। मुझे उस कैच के छूटने का बहुत अफसोस है।"

उल्लेखनीय है कि श्रीलंकाई क्षेत्ररक्षकों ने मैच के पहले दिन तीन रन के व्यक्तिगत योग पर सहवाग का कैच छोड़ दिया था। सहवाग ने इस जीवनदान का फायदा उठाकर शानदार शतक ठोका।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+