For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सामने आया क्रिकेट का सबसे अजीबो-गरीब मामला, चंडीगढ़ में खेली गई श्रीलंकाई लीग, BCCI कर रहा जांच

T20 tournament played in Mohali which promoted as Sri Lanka T20 League | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। क्रिकेट इतिहास में अब तक कई बार मैच फिक्सिंग से लेकर स्पॉट फिक्सिंग के मामलों ने फैन्स समेत खेल जगत को हैरान किया है, हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के सामने एक ऐसी घटना आई है जिसने सभी को चौंका कर रख दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में एक टी20 मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की गई जो कि असल में तो चंडीगढ़ के मैदान पर खेला गया लेकिन लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान इसे श्रीलंका के बांदुला स्टेडियम में आयोजित बताया गया। मामला सामने आने के बाद बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट (ACU), पंजाब पुलिस और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड इसकी जांच में जुटे हुए हैं।

और पढे़: World Cup Final 2011: श्रीलंका पुलिस को नहीं मिला फिक्सिंग का कोई सबूत, बंद हुई जांच

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले में सफाई देते हुए किसी भी तरह से शामिल होने से इंकार कर दिया है और कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है।

अंग्रेजी अखबार 'इंडियन एक्सप्रेस' में छपी रिपोर्ट के अनुसार यह मैच चंडीगढ़ से 16 किलोमीटर दूर सवारा गांव में 29 जून को खेला गया था। लेकिन इस मैच को 'यूवीए टी20 लीग' के नाम से श्रीलंका के बादुला शहर में आयोजित बताकर स्ट्रीम किया गया। उल्लेखनीय है कि श्रीलंका का बांदुला शहर यूथ स्टेट क्रिकेट एसोशिएसन का घरेलू मैदान है।

और पढ़ें: लाइफटाइम बैन झेल रहे खिलाड़ी ने श्रीसंत को लेकर BCCI को किया मेल, जानें क्या है मामला

श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड को नहीं है खबर

श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड को नहीं है खबर

इस मामले की जांच कर रहे पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस मैच की जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस मैच के पीछे किसी सट्टेबाजी गिरोह का हाथ तो नहीं है। वहीं बीसीसीआई ने भी इस पूरे मामले पर अपनी नजर बना रखी है। वहीं श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी तरफ से साफ कर दिया है कि उसे बांदुला में इस तरह के किसी भी मैच के आयोजन या उसकी योजना की कोई जानकारी नहीं है।

बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई के प्रमुख अजीत सिंह ने कहा, 'हमारी जांच प्रक्रिया जारी है। जब हम इसमें शामिल लोगों के बारे में जान जायेंगे, हम अपना डाटाबेस अपडेट कर देंगे। हम जानना चाहेंगे कि कौन इसमें शामिल थे। हालांकि केवल पुलिस ही इस पर कार्रवाई कर सकती है। बीसीसीआई एजेंसी के तौर पर यह हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। '

BCCI को भी नहीं लीग की भनक

BCCI को भी नहीं लीग की भनक

उन्होंने आगे कहा, 'अगर यह बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त लीग होती या फिर इसमें खिलाड़ियों की भागीदारी होती तो हम उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकते थे। अगर यह सट्टेबाजी के उद्देश्य से किया गया है तो यह अपराध है और यह पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है, हम कुछ नहीं कर सकते।'

वहीं श्रीलंका क्रिकेट (SLC) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि न तो श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और न ही इसकी मान्यता प्राप्त इकाई को ‘यूवीए प्रीमियर लीग टी20' के नाम से किसी भी टूर्नामेंट की जानकारी है। क्रिकेट श्रीलंका इस तरह के टूर्नामेंट में किसी भी तरह से शामिल नहीं है।

एंटी करप्शन डिपार्टमेंट कर रहा जांच

एंटी करप्शन डिपार्टमेंट कर रहा जांच

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के बयानानुसार, 'पता चला है कि कई भारतीय वेबसाइट में 29 जून को स्कोरबोर्ड दिखाया गया था कि यूवीए प्रीमियर लीग टी20 का मैच बादुला स्टेडियम में खेला जा रहा है लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड यह पुष्टि करना चाहता है कि इस तरह का कोई टूर्नामेंट श्रीलंका में नहीं किया गया और न ही आयोजित किया जायेगा।'

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एशले डिसिल्वा ने भी इस मामले की जांच करने के लिये अपने देश की एंटी करप्शन यूनिट के अधिकारियों को सौंप दी है।

श्रीलंका बोर्ड के बयान के मुताबिक, 'श्रीलंका क्रिकेट स्पष्ट करना चाहता है कि इस टूर्नामेंट को न तो श्रीलंका बोर्ड से या फिर इसकी मान्यता प्राप्त किसी इकाई से मंजूरी मिली, इसलिये श्रीलंका क्रिकेट इस टूर्नामेंट के संबंध में किसी तरह से जिम्मेदार नहीं है।'

श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि उसने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिये उचित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Story first published: Saturday, July 4, 2020, 14:19 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+