बेटियों से खुश रेलवे, महिला क्रिकेटरों को समय से पहले देगा प्रमोशन
नई दिल्ली। आईसीसी महिला विश्वकप 2017 में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा मिलने वाले है। अभी हाल ही में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला टीम में शामिल प्रत्येक खिलाड़ी को 50 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की है। हालांकि अब रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भी रविवार को महिला विश्व कप में खेल रहीं उन भारतीय महिला क्रिकेटरों के लिए समय से पूर्व प्रमोशन की घोषणा की जो रेलवे से जुड़ी हुई हैं।
आपको बता दें कि भारत की 15 सदस्यीय महिला टीम में से 10 खिलाड़ी रेलवे से जुड़ी हुई हैं। कप्तान मिताली राज और उप कप्तान हरमनप्रीत कौर भी रेलवे में अधिकारी हैं। इसके अलावा एकता बिष्ट, पूनम राउत, वेदा कृष्णामूर्ति, पूनम यादव, सुषमा वर्मा, मोना मेशराम, राजेश्वरी गायकवाड़ और नुजहत परवीन हैं शामिल हैं।
रेल मंत्रालय इन सभी खिलाड़ियों को समय पूर्व प्रमोशन के अलावा नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे खेल प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) की सचिव रेखा यादव ने बताया कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भारतीय टीम को शुभकामनाएं भेजी हैं। रेल मंत्री ने रेलवे में शामिल महिला क्रिकेटरों के लिए समय से पूर्व प्रमोशन की घोषणा की जो अभी इंग्लैंड में हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
