आकाश चोपड़ा ने चुनी वर्ल्ड T-20 XI, सिर्फ एक भारतीय दिग्गज को दी जगह
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपन आकाश चोपड़ा ने अपनी बेस्ट वर्ल्ड टी20 XI टीम चुनी है। उनकी इस टीम में सिर्फ एक खिलाड़ी है। वो ना रोहित शर्मा हैं ना ही विराट कोहली, बल्कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। दरअसल हाल में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने ट्विटर पर फैंस से कहा कि वो अपनी वर्ल्ड टी20 इलेवन टीम चुने, लेकिन शर्त यह है कि हर टीम से एक खिलाड़ी चुनना है। ऐसे में आकाश ने भारतीय टीम से बुमराह को अपनी टीम में जगह दी।

शर्त के साथ आकाश ने चुनी टीम
आकाश ने आईसीसी की इस शर्त के अनुसार टीम चुनी। उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'हाल में मैंने आईसीसी ने कुछ मजेदार काम किया। उन्होंने फैन्स से बेस्ट टी20 XI टीम चुनने के लिए कहा, लेकिन एक शर्त के साथ। शर्त यह थी कि आप हर टीम से महज एक खिलाड़ी चुन सकते हैं। यह काफी चुनौती भरा था। मैंने सोचा कि मैं भी अपनी टीम आपके साथ शेयर करूं। देखिए मेरी टीम और अपनी टीम कमेंट्स में शेयर करें। बस शर्त याद रखिए।'

छठे नंबर के लिए शाकिब को चुना
ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और इंग्लैंड के जोस बटलर को बताैर ओपनर आकाश ने चुना है, जबकि नंबर तीन के लिए उन्होंने न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो को चुना। नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम का नाम अपनी टीम में रखा, जबकि पांचवें नंबर के लिए दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को उनकी टीम में जगह मिली। बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को आकाश चोपड़ा ने नंबर-6 के बल्लेबाज के तौर पर चुना।

इसलिए नहीं चुना कोहली या रोहित को
आकाश की टीम में सातवें खिलाड़ी वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल हैं, जबकि आठवें खिलाड़ी अफगानिस्तान के राशिद खान हैं। आकाश की इस टीम में एक और स्पिन गेंदबाज को जगह मिली है और वो हैं नेपाल के संदीप लामिछाने। आकाश चोपड़ा ने टीम में दो तेज गेंदबाजों को जगह दी और वो हैं श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और भारत के जसप्रीत बुमराह। आकाश ने इस वीडियो में कहा, 'लोग सोच रहे होंगे कि अगर मैंने विराट कोहली और रोहित शर्मा को टॉप-4 में नहीं चुना तो उनको कहां जगह दूंगा। दुर्भाग्य से मैं एक ही भारतीय क्रिकेटर को इस टीम में जगह दे सकता हूं।'
ऐसी है टीम: डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया), जोस बटलर (इंग्लैंड), कोलिन मुनरो (न्यूजीलैंड), बाबर आजम (पाकिस्तान), एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका), शाकिब अल हसन (बांग्लादेश), आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज), राशिद खान (अफगानिस्तान), संदीप लामिछाने (नेपाल), लसिथ मलिंगा (श्रीलंका), जसप्रीत बुमराह (भारत)।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
