For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

किदांबी श्रीकांत को चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मिला खास तोहफा तो लिखा यह संदेश

नई दिल्ली। इन दिनों आईपीएल की धूम मची है, इस खेल की सबसे खास बात है की दनादन इस क्रिकेट में कुछ ऐसे युवा चेहरे भी निकल कर सामने आते हैं जिनकी प्रतिभा लोगों को अपना दीवाना बना देती है। अक्सर मैच के दौरान हमने देखा है की जब कोई खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करता है तो सभी खिलाड़ी उसकी तारीफ करते हैं, युवा खिलाड़ी जब शानदार खेल दिखाते हैं तो दिग्गज खिलाड़ी भी उनकी खुलकर सराहना करते हैं, शायद एक खिलाड़ी की सबसे खूबसूरत बात भी यही है की वो हर खिलाड़ी को उसके खेल की नजर से देखता है। खिलाड़ी भले ही किसी और खेल से संबंध क्यों न रखता हो लेकिन प्रतिभा का सम्मान वह जरूर करता है। ऐसा ही एक नजारा इन दिनों आईपीएल में देखने को मिल रहा है। चेन्नई सुपरकिंग की टीम ने भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत को अपनी एक जर्सी भेंट की है।

साझा की तस्वीरः एक खिलाड़ी द्वारा दूसरे खिलाड़ी को मिले इस सम्मान से उत्साहित श्रीकांत ने इस जर्सी की एक फोटो को ट्वीट किया है। खास बात यह है की इस जर्सी को चेन्नई सुपरकिंग की टीम ने किदाम्बी श्रीकांत के नाम से ही कस्टमाइज किया है। इससे भी दिलचस्प बात यह है की इस जर्सी का नंबर भी 7 है जो चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहनकर मैदान में उतरते हैं। श्रीकांत ने ट्वीट के माध्यम से इस सम्मान के लिए चेन्नई की टीम का आभार व्यक्त किया है। हालांकि श्रीकांत के चेन्नई के प्रति इस प्यार को देखते हुए कुछ प्रशंसक उनसे नाराज भी हैं उनका कहना है की हैदराबाद के होते हुए भी श्रीकांत का चेन्नई की टीम के प्रति यह प्यार ठीक नहीं है।

Story first published: Wednesday, May 2, 2018, 11:27 [IST]
Other articles published on May 2, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+