For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया में इस खिलाड़ी की धमाकेदार एंट्री, एक मैच में लपके 10 कैच

नई दिल्ली। मौजूदा दौर में क्रिकेट के रिकॉर्ड्स की मियाद काफी कम हो गई। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की फेहरिस्त ऐसी है कि मैदान पर रोज कोई न कोई कारनाम हो ही जाता है। क्रिकेट में हर रोज नए रिकॉर्ड टूटते बनते हैं। टीम इंडिया ए और द. अफ्रीका ए के बीच खेले गए पहले अनाधिकारिक टेस्ट में भारत को जीत मिली। इंडिया ए ने दक्षिण अफ्रीका ए को एक पारी और 30 रनों से हराते हुए सीरीज में 1-0 से बढ़त ले ली है।
इस दौरान जो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा वो विकेटकीपर कोना श्रीकर भरत का रहा। उन्होंने इस मैच में विकेट के पीछे 10 कैच लपके।

ऐसा करने के बाद उनके नाम कई रिकॉर्ड बन गए। इस दौरान उन्होंने दोनों पारियों में 5-5 कैच लपके। साथ ही उन्होंने छठवें नंबर पर बैटिंग करते हुए 77 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली। आंध्रप्रदेश के भरत पिछले कुछ सालों से भारतीय ए टीम का हिस्सा हैं। भरत फर्स्ट क्लास मैच में 10 कैच लेने वाले भारत के 7वें विकेटकीपर बन गए हैं। अपने देश के तरफ से फर्स्ट क्लास मैच में 10 शिकार करने वाले 8वें विकेटकीपर बन गए हैं।

धोनी और गिलक्रिस्ट जैसे खिलाड़ियों की बराबरी:
भरत ने ये कारनामा कर अपने आपको उस फेहरिस्त में शामिल कर लिया है जिसमें एमएस धोनी, एडम गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गज शामिल हैं। धोनी ने साल 2004 में जिम्बाब्वे इलेवन के खिलाफ टूर गेम में 11 शिकार कैच पकड़े थे। उन्होंने इस दौरान 7 कैच और 4 स्टंपिंग की थी। ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट ने यही कारनामा साल 1995 में TCCB इलेवन के खिलाफ ये कारनाम करते हुए विकेट के पीछे 10 शिकार बनाए थे।

Story first published: Thursday, August 9, 2018, 12:25 [IST]
Other articles published on Aug 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+